बीवी अच्छी लगने लगेगी तब घर जाऊंगा
बीवी अच्छी लगने लगेगी तब घर जाऊंगा
एक व्यक्ति बार मे काफी देर से बैठा पैग पर पैग पिये जा रहा था। हर पैग के बाद अपनी पर्स मे रखी पत्नी की तस्वीर देखता और पीना शुरु कर देता। उसकी यह हरकत देख साथ मे बैठा रोहन काफी देर से देख रहा था। जब रोहन से रहा नही गया तो उस ने पूछ ही लिया, तुम एक पैग लगाते हो और तस्वीर देखते हो और फिर पीना शुरु कर देते हो माजरा क्या है?
दरसल यह मेरी बीबी की तस्वीर है जब वह मुझे खुबसूरत लगने लगेगी तब मै घर जाऊगां, उस व्यक्ति ने गिलास उठाते हुए जवाब दिया।
पत्नी का धीमा जहर
मरते समय पति ने अपने पत्नी को सब कुछ सच बताना चाहा। उस ने कहा मै तुम्हे जीवन भर धोखा देता रहा। सच तो यह है कि दर्जनो औरतों से मेरे नाजायज संबंध थे।
पत्नी बोली मै भी सच बताना चाहूँगी। तुम बीमारी से नही मर रहे मैने तुम्हे धीरे-धीरे असर करने वाला जहर दिया है।
पति से प्यार है कुत्ता
महिला रोगी- डाक्टर साहब आप दवा की शिशियों पर पर्ची चिपका दें।
डाक्टर- इस की क्या ज़रुरत है।
महिला रोगी- दर असल इस से मुझे पता रहेगा कि कौन सी गोली मेरे पति के लिए है और कौन से कुत्ते के लिए है मै नही चाहती कि शिशी बदल जाए और मेरे कुत्ते को कुछ हो जाए।












Click it and Unblock the Notifications