Hindi Jokes: पत्नी- जब भी मैं गाना गाती हूं तो आप बाहर क्यों चले जाते हो? पति ने दिया झन्नाटेदार जवाब
Hindi Jokes: आज कल भाग दौड़ भरी जिंदगी में खुश रहना भी बड़ी चुनौती बन गया है। लोग ऑफिस के काम के दबाव कारण तनाव में आ जाते हैं। जो कि उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। लेकिन इस तनाव को कम करने का एक सबसे सॉलिड उपाय है वह है हंसी का तड़का। तो इसलिए आपको हंसाने के लिए हम जोक्स लेकर आए हैं। जिसे पढ़ने के बाद आप हंस हंस के लोटपोट हो जाएंगे।
पति ने पत्नी का फोन काटते हुए कहा मीटिंग में हूं,
बाद फोन करता हूं
थोड़ी देर बाद पड़ोसन का फोन आया..
पड़ोसन- क्या आप फ्री हो, डिस्टर्ब तो नहीं किया ?
पति- बोलिए, हुकम कीजिए.
पड़ोसन- मुझे कोई काम नहीं, पर आपकी पत्नी को काम है लो बात कीजिए.
पत्नी- शाम को घर आओ तो Iodex लेते आना

पत्नी- जब मैं गाने लगती हूं तो आप बाहर क्यों
चले जाते हो?
पति- ताकि लोगों को भ्रम ना हो कि मैं तुम्हारा गला दबा रहा हूं।
संता- तू स्कूल क्यों नहीं जाता बंता- कई बार गया अंकल वो वापिस भगा देते हैं
संता- क्यों बंता- कहते हैं भाग तेरा क्या काम लड़कियों के स्कूल में
पप्पू- तुम्हारी बेटी की सगाई को पूरे 2 साल हो गये हैं, विवाह में इतनी देरी क्यों?
गप्पू- दरअसल, लड़का एक वकील है, जैसे ही विवाह की तारीख पास आती है
वह कोई ना कोई बहाना करके तारीख आगे बढ़ा देता है।
पति ने पत्नी से बड़े ही प्यार से कहा - काश तुम शक्कर होती,
कभी तो मीठा बोलती
पत्नी- काश तुम अदरक होते, कसम से; जी भर के कूटती!!!
पत्नी का जवाब सुनकर पति बेहोश।
लड़कियां 300 रुपये की सेंडल खरीद के पूरे घर में कहती फिरती हैं-
शॉपिंग करके आ रही हूं
लडके 1000 की दारु पीकर आते हैं और चुपचाप सो जाते हैं.
सादा जीवन, उच्च विचार
Disclaimer: यहां दिए गए चुटकुले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे कंटेट से लिए गए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन कराना है। किसी जाति, धर्म,नाम या नस्ल के आधार पर किसी को अपमान करना या उपहास उड़ाना हमारा उद्देश्य नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications