क्या तुम्हें रात में मच्छर परेशान नहीं करते?

संता (बंता से)- क्या तुम्हें रात में मच्छर परेशान नहीं करते?
बंता (संता से)- नहीं।
संता- भला वो कैसे? मुझे तो बहुत परेशान करते हैं।
बंता- मैं रात को शराब पीकर जब बिस्तर पर लेटता हूं तो मच्छर मुझे घेर लेते हैं। पहले तो नशे की हालत में मुझे उनके काटने का पता ही नहीं चलता और जब मैं होश में आता हूं, वे नशे में धुत हो चुके होते हैं।
चुन्नु (मुन्नु से)- क्या तुम्हारे पापा सचमुच बहुत पैसे वाले हैं?
मुन्नु (चुन्नु से)- पूछो मत, उनका एक-एक दांत सोने का है।
चुन्नु- फिर तो अपना सिर तिजोरी में रखकर सोते होंगे।
हिन्दी टीचर ने संता से पूंछा- तुम्हारे पापा का क्या नाम ?
संता- गूगल सिंह
टीचर- ये कैसा नाम है।
संता- मै जहां भी जाता हूं मेरे पापा मुझे ढ़ूढ ही लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications