संता और उसके पापा

एक बार संता अपने पापा के सामने सिगरेट पी रहा था।
बंता: अपने पापा के सामने सिगरेट पी रहा है।
संता: हां तो इसमे गलत क्या है?
बंता: अगर वो भड़क गये तो।
संता: अरे वो पापा है कोई पेट्रोलपम्प थोड़े ही न है।
संता फायर ट्रेनिंग के दौरान
ट्रेनर: सोचों कि इस बंद कमरे में अचानक आग लग जाए तो क्या करोगे?
संता: सोच रहा हूं
ट्रेनर: सोचो की आग तुम्हारी तरफ बढ़ रही है, तो क्या करोगे?
संता: सोचना बंद कर दूंगा, बस।
संता लेडीज क्लीनिक के बाहर रोज खड़ा होता था। एक दिन
डाक्टर: ये तुम रोज सुबह यहां क्यूं खड़े रहते हो?
संता: आते- जाते औरतों को देखता हूं।
डाक्टर: गुस्से में क्यू देखते हो?
संता: मैम, बाहर बोर्ड पर लिखा है "औरतो को देखने के समय 9:00 से 11:00 बजे तक"












Click it and Unblock the Notifications