फैमिली प्राब्लम है...

दूसरा व्यक्ति: तु पहले मेरी सुन... मैंने एक विधवा महिला से शादी की जिसके एक लड़की थी...
कुछ दिनों बाद पता चला कि मेरे पिताजी को उस विधवा महिला कि पुत्री से प्यार है.. और उन्होने इस तरह मेरी ही लड़की से शादी कर ली.
अब मेरे पिताजी मेरे दामाद बन गए और मेरी बेटी मेरी माँ बन गयी... और मेरी ही पत्नी मेरी नानी हो गयी !!
ज्यादा प्रॉब्लम तब हुई जब जब मेरे लड़का हुआ ..अब मेरा लड़का मेरी माँ का भाई हो गया तो इस तरह मेरा मामा हो गया..
परिस्थिति तो तब ख़राब हुई जब मेरे पिताजी को लड़का हुआ... मेरे पिताजी का लड़का यानी मेरा भाई मेरा ही नवासा ( दोहिता) हो गया और इस तरह मैं स्वयम् का ही दादा हो गया और स्वयम् का ही पोता बन गया...
...और तू कहता है कि तुझे फेमिली प्रॉब्लम है.
****
शेरसिंह ने अपने कारीगर से पूछा, 'क्या राय साहब के घर के दरवाजे की घंटी ठीक कर आए?'
कारीगर बोला, "कैसे करता? मैं काफी देर तक घंटी बजाता रहा, पर किसी ने दरवाजा ही नहीं खोला."
****
शर्मा जी ने किसी बात पर होटल के रिसेप्शनिस्ट से नाराज़ होकर कहाः मैं अपनी बेइज्जती कराने यहां नहीं आया हूं...
रिसेप्शनिस्टः तो आमतौर पर आप कहां जाते है?
[ ये सभी जोक्स अपने फ्रैंड्स को ई-मेल करें ]
क्या आपके पास है कोई मजेदार चुटकुला?
यदि हां, तो उसे हमारे साथ साझा करें. बिना देर किए नीचे दिए बाक्स में अपने नाम, मेल आईडी और सिक्योरिटी कोड के साथ भेजिए...












Click it and Unblock the Notifications