शराब पर लेक्चर!
एक पुलिस वाले ने आधी रात को एक शराबी को रोका और पूछा- कहां जा रहे हो?
शराबी- मैं नशे से होने वाले नुकसान पर एक लेक्चर देने जा रहा हूं...
पुलिस- इतनी रात गए किसको लेक्चर देने जा रहा है?
शराबी- अपनी बीवी और सास को...
ट्रेन में टीटी साधु से बोला: कहां जाना है?
साधु: जहां राम का जन्म हुआ था.
टीटी: टिकट है?
साधु: नहीं...
टीटी: चलो...
साधु: कहां?
टीटी: जहाँ कृष्ण का जन्म हुआ था.. जेल में!!
जज ने चोर को हुक्म दिया- तुम्हारी जेब में जो कुछ है, उसे निकालकर मेज पर रख दो...
चोर- यह तो सरासर नाइंसाफी है हुजूर. पूरी मेहनत मैने की और मुझे कुछ नही मिलेगा... चलिये माल का आधा-आधा करते हैं.
[ ये सभी जोक्स अपने फ्रैंड्स को ई-मेल करें ]
क्या आपके पास है कोई मजेदार चुटकुला?
यदि हां, तो उसे हमारे साथ साझा करें. बिना देर किए नीचे दिए बाक्स में अपने नाम, मेल आईडी और सिक्योरिटी कोड के साथ भेजिए...












Click it and Unblock the Notifications