चुटकुले कुछ फलसफे भरे

जब वह बाहर आया तो वह अपने एक पुराने साथी से मिला. उसने पूछा कि वो इतने समय तक कहां था.
"एक कमरे में" उसने जवाब दिया."मैं जानना चाहता था कि वास्तव में ज़िन्दगी क्या है.."
"और तुमने जवाब पा लिया"
"हां" उसने जवाब दिया, "मेरे ख्याल से यह कहना सबसे ज़्यादा सही है कि ज़िन्दगी एक पुल के समान है..."
"ये बहुत अच्छी बात कही है तुमने." उसके साथी ने कहा. "मगर क्या तुम थोड़ा और खुल कर बताओगे? क्या तुम मुझे बताओगे कि ज़िन्दगी एक पुल के समान क्यों है?"
"ओह..." दार्शनिक ने कुछ देर सोचने के बाद जवाब दिया, "शायद तुम सही हो... शायद ज़िन्दगी पुल के समान नहीं है."
****
टेक्सास का एक किसान छुट्टियां बिताने आस्ट्रेलिया गया. वहां वो एक आस्ट्रेलियाई किसान से मिला.
आस्ट्रेलियन किसान ने उसे अपने बड़े-बड़े गेहूं के फार्म दिखाये जिस पर टेक्सास का किसान बोला, "अरे हमारे यहां तो गेहूं के खेत इसके दोगुने बड़े होते हैं."
फिर वो चारागाह के चारों ओर थोड़ा घूमे और आस्ट्रेलियन किसान ने उसे गायों का झुण्ड दिखाया.
टेक्सास के किसान ने तुरन्त कहा "हमारे यहां की गायें कम से कम इन गायों से दो गुनी बड़ी होती हैं."
इसके बाद दोनों के बीच बातचीत लगभग खत्म सी हो गयी. तभी टेक्सास के किसान ने कंगारूओं के एक झुण्ड को कूदते देखा. उसने पूछा "ये कौन सी चीज़ है."
आस्ट्रेलियन ने लगभग अविश्वासपूर्ण लहजे में कहा "क्यों तुम्हारे यहां टिड्डे नहीं होते???"
[ ये सभी जोक्स अपने फ्रैंड्स को ई-मेल करें ]
क्या आपके पास है कोई मजेदार चुटकुला?
यदि हां, तो उसे हमारे साथ साझा करें. बिना देर किए नीचे दिए बाक्स में अपने नाम, मेल आईडी और सिक्योरिटी कोड के साथ भेजिए...












Click it and Unblock the Notifications