International Men's Day: जानिए अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस का इतिहास और क्या है इस साल की थीम
International Men's Day: जानिए अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस का इतिहास और क्या है इस साल की थीम
नई दिल्ली, 19 नवंबर: अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस ( इंटरनेशनल मेन्स डे) हर साल 19 नवंबर को मनाया जाता है। इंटरनेशनल मेन्स डे दुनिया भर में पुरुषों और समाज, समुदाय और उनके संबंधित परिवारों में उनके योगदान का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है। हालांकि बहुत से लोगों को हैरानी होती है कि पुरुषों के लिए एक खास दिन को मनाने की आवश्यकता क्यों होती है, जब किसी भी दिन इसे मनाया जा सकता है। अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस पुरुषों के सम्मान और उनके घरों में सकारात्मक योगदान के लिए मनाया जाता है। यह दिन सकारात्मक रोल मॉडल को भी बढ़ावा देता है और पुरुषों के कल्याण के बारे में जागरूकता फैलाता है। दुनियाभर के कई लोगों का मानना है कि पुरुषों को भी लगभग उतने ही सम्मान और समर्थन की आवश्यकता होती है जितना किसी अन्य को। इसलिए ये दिन आज के वक्त में काफी अहम है।

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस 2021 की थीम क्या है?
अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के छह स्तंभ हैं, जो सकारात्मक पुरुष रोल मॉडल बनाने पर केंद्रित है। यह समाज, समुदाय, परिवार, विवाह, बच्चों की देखभाल और पर्यावरण में पुरुषों के योगदान का जश्न मनाने पर भी केंद्रित है। ये दिन लिंग संबंधों में सुधार लाने और पुरुषों और महिलाओं के लिए समान रूप से लैंगिक समानता को बढ़ावा देने पर भी जोर देता है। अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस का मकसद एक बेहतर और सुरक्षित दुनिया बनाने का भी है, जहां हर प्राणी अपनी पूरी क्षमता से विकसित हो सके। हर साल इसको मनाने के लिए के थीम (विषय) का चुनाव किया जाता है। साल 2021 की थीम है- "पुरुषों और महिलाओं के बीच बेहतर संबंध"
अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस का क्या है इतिहास
अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस पहली बार 1999 में मनाया गया था। त्रिनिदाद और टोबैगो में वेस्ट इंडीज विश्वविद्यालय के इतिहास के प्रोफेसर डॉ. जेरोम तिलकसिंह ने पिता की जयंती मनाने के लिए 1999 में आईएमडी की स्थापना की और अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया था। उन्होंने आगे सभी को इस दिन का उपयोग पुरुषों और लड़कों से संबंधित मुद्दों को उठाने के लिए करने के लिए प्रोत्साहित किया था। जेरोम तिलकसिं के पिता का जन्म 19 नवंबर को हुआ था, इसलिए उन्होंने इस दिन का चुनाव किया था। उन्होंने लोगों को इस दिन का उपयोग लड़कों और पुरुषों को प्रभावित करने वाले मुद्दों को व्यक्त करने के लिए करने के लिए प्रोत्साहित किया।
आईएमडी को अपने शुरुआती वर्षों में कैरिबियन में बड़े पैमाने पर समर्थन मिला था। इसके अलावा प्रोफेसर डॉ. जेरोम तिलकसिंह को अन्य देशों से कई धन्यवाद पत्र भी भेजे गए थे। देखते ही देखते कुछ सालों में अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस ने अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में पैर जमा लिए।
-
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
PM Kisan: कल भेजी जाएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे या नहीं पैसे? अभी करें चेक -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
LPG Hits Induction Market: मार्केट से इंडक्शन स्टोव गायब? सिलेंडर बुकिंग पर 20 दिन की वेटिंग- Ground Report -
पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी के बीच मोदी सरकार हुई अलर्ट, उठाया ये बड़ा कदम












Click it and Unblock the Notifications