महंगाई ने तोड़ी आम इंसान की कमर, 4% के पार पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन, क्‍यों बढ़े खाने-पीने की चीजों के दाम?

Inflation in India: मंहगाई की मार झेल रहा आम आदमी की मुश्किल और बढ़ती नजर आ रही है। खाने-पीने की चीजों की कीमतों में लगातार बढ़ोत्‍तरी के कारण भारतीय परिवारों पर बोझ बढ़ गया है। जून महीने के उपभोक्‍ता मूल्‍य सूचकांक यानी खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी किए गए हैं जो सरकार के साथ आम नागरिकों के लिए वाकई डराने वाले हैं।

कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आधार पर जून में भारतीय परिवारों के लिए रिटेल इन्‍फलेशन बढ़कर 4.38% पर पहुंच गई है जो जमई के 3.93% से ज़्यादा है। इतना ही नहीं डेढ़ साल में सबसे ज़्यादा है। MoSPI के आंकड़ों के अनुसार, देश में खाद्य महंगाई दर पिछले महीने बढ़कर 5.32% हो गई, जो मई में 4.78% थी।

Retail inflation

गौरतलब है कि महंगाई दर कीमतों में साल दर-साल बदलाव दिखाती है जो 2026 में हर महीने बढ़ी है। दिसंबर 2024 में इससे ज्‍यादा महंगाई दर थी तब 5.22% थी।

आम इंसान की थाली हुई महंगी

महंगाई बढ़ने की इस बार सबसे बड़ी वजह खाने-पीने की चीजों के रेट में बढ़ोत्‍तरी है। आंकड़ों के अनुसार खाद्य महंगाई मई माह में 4.78% से बढ़कर जून में 5.32% पर पहुंच गई और फूड एंड बेवरेज में सालाना आधार पर 5.05% की बढ़ोत्‍तरी हुई।

क्‍यों बढ़ी खुदरा महंगाई दर?

खुदरा महंगाई बढ़ने की सबसे बड़ी वजह खान-पानी की चीजों के अलावा ईधन की कीमतों में बढ़ोत्‍तरी भी है। जिसके कारण महंगाई बढ़कर जून में 4.43 हो गई है जो बीते 17 महीनों में पहली आरबीआई के टारगेट से काफी ऊपर है। मार्केट एक्‍सपर्ट के अनुसार पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोत्‍तरी, कमजोर मानसून और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के तनाव की वजह से आपूर्ति भी प्रभावित हुई है जिसके कारण खाने-पीने की चीजों के ट्रांसपोर्ट की लागत बढ़ी है जिसके कारण सामना महंगा हो गया है।

किन चीजों के दामों पर दिखा असर?

  • खाने-पीने की चीजों के अलावा जून में हर‍ दिन की कई अन्‍य जरूरतें भी महंगी हो गई हैं।
  • कपड़ों-जूतें के दाम में सलाना 3.32 प्रतिशत बढोत्‍तरी
  • ट्रांसपोर्ट सर्विस 4.31 प्रतिशत तक बढ़ोत्‍तरी हुई है जिससे यात्रा महंगी हो गई
  • हाउसिंग और युटिलिटी सर्विस में 1.99 प्रतिशत की बढ़ोत्‍तरी
  • हेल्‍थ सर्विस 1.42 प्रतिशत महंगी हुई है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+