Hindu Nav Varsh 2022: 'चारो तरफ हो खुशियां ही खुशियां...', हिंदू नववर्ष पर प्रियजनों को भेजें ये बधाई संदेश

Hindu Nav Varsh 2022: 'चारो तरफ हो खुशियां ही खुशियां...', हिंदू नववर्ष पर प्रियजनों को भेजें ये बधाई संदेश

नई दिल्ली, 02 अप्रैल: भारत में हर साल नव वर्ष का त्यौहार बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल हिंदू नववर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष से नवरात्रि की शुरुआत के साथ होता है। हिंदू नववर्ष के पहले दिन को विकर्म संवत या फिर हिंदू संवत्सर के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन का बड़ा महत्व है, कहा जाता है कि इस दिन भगवान ब्रह्मा ने इस पूरी सृष्टि की रचना की थी। हिंदू धर्म की पौराणिक गाथाओ में इस दिन के महत्व का बहुत जिक्र किया गया है। भारत में हिंदू नववर्ष अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। महाराष्ट्र में इसे गुड़ी पड़वा, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक इस दिन को उगादी, पंजाब में इस बैसाखी और सिंधी चेती चंडी के नाम से जाना जाता है। इस साल हिंदू नव वर्ष की शुरुआत शनिवार यानी 02 अप्रैल से हो रही है।

hindu nav varsh

इन बधाई संदेशों के जरिए हिंदू नववर्ष की अपनों को दें बधाई

- चारो तरफ हो खुशियां ही खुशियां , मीठी पूरनपोली और गुजियां ही गुजियां , द्वारे सजती सुंदर रंगोली की सौगात , आसमान में हर तरफ पतंगों की बरात, सभी को शुभ हो नव वर्ष हर बार।

- नए पत्ते आते हैं वृक्ष खुशी से झूम जाते हैं, ऐसे मौसम में ही तो नया आगा होता हैं, हम यूंही हैप्पी न्यू ईयर नहीं मनाते हैं, हिंदू धर्म में यह त्यौहार प्राकृतिक बदलाव से आते हैं हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं।

-इस नए साल में आपको आशीर्वाद मिले गणेश जी से, विद्या मिले सरस्वती से, दौलत मिले लक्ष्मी में, खुशियां मिले रब से, प्यार मिले सब से, पूरी हो हर आपकी इच्छा हिंदू नव वर्ष की बधाई।

-सबके दिलों में हो सबके लिए प्यार, आनेवाला हर दिन लाए खुशियों का त्यौहार, इस उम्मीद के साथ आओ भूलके सारे गम, न्यू ईयर को हम सब करें वेलकम, हिंदू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।

-नए वर्ष का ये प्रभात, बस खुशियां ही खुशियां लाए, मिट जाए सबके मन का अंधेरा, हर पल बस रोशन हो जाए। हिंदू नववर्ष की बधाई।

-हिंदू नव वर्ष की शुरुवात नवरात्रा से, नौ दुर्गा के आगमन से सजता हैं नव वर्ष, गुड़ी के त्यौहार से खिलता हैं नव वर्ष, कोयल गाती है नववर्ष का मल्हार, संगीतमय सजता प्रकृति का आकार, चैत्र की शुरुवात से होता नव आरंभ यही हैं हिंदू नव वर्ष का शुभारम्भ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+