Fact Check: क्या सच में आ गई कोरोना की तीसरी लहर, जानें यूट्यूब वीडियो की सच्चाई
नई दिल्ली, 20 सितंबर: सोशल मीडिया का मनोरंजन के साथ-साथ जानकारी देने वाली यूट्यूब प्लेटफॉर्म आजकल भ्रामक खबरें फैलाने का एक नया अड्डा बनता जा रहा है। यूट्यूब पर कुछ चैनल बिना तथ्य के गलत जानकारियों की वीडियो बनाकर लोगों में कोरोना को लेकर अफवाह फैला रहे हैं। इसी के साथ कोरोना लॉकडाउन को लेकर भी गलत जानकारी दे रहे हैं। ऐसा ही एक यूट्यूब चैनल DNS News के नाम का है, जो आए दिन मिसलीडिंग थंबनेल और तस्वीरों को यूजर कर कोविड-19 और कोरोना लॉकडाउन से जुड़ी झूठी खबरें सोशल मीडिया पर परोस रहा है।

बात सिर्फ एक चैनल की नहीं बल्कि दर्जनों ऐसे यूट्यूब चैनल है, जो आए दिन गलत तथ्यों के साथ लोगों के अंदर कोरोना को लेकर डर पैदा करने का काम कर रहे हैं। क्विंट की रिपोर्ट के मुताबिक डीएमनएस न्यूज के अलावा दो और यूट्यूब चैनल एवन भारत न्यूज और रियल एजुकेशन भी भ्रामक खबरों को सोशल मीडिया पर डाल रहा है।

ऐसे फैलाते हैं फेक न्यूज
आपको बता दें कि अपने व्यूज की खातिर यह लोगों को गुमराह करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। इस चैनल पर ज्यादातर वीडियो कोरोना और लॉकडाउन को लेकर ऐसे थंबनेल के साथ बनाएं गए, जिससे ऐसा लग रहे कि पीएम मोदी ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है, इतना ही नहीं कुछ वीडियोज में तो तीसरी लहर के बारे में भी बता दिया। वीडियो की फेक थंबनेल से इस चैनल पर लाखों की संख्या में लोग आते हैं और वीडियो को देखते हैं।
फेक न्यूज के चंगुल में फंस रहे लोग
दरअसल, कुछ यूट्यूब चैनल वीडियो पर ऐसी कवर फोटो ( थंबनेल) लगाते है, जिससे व्यूअर बिना सोचे समझ क्लिक करने पर मजबूर हो जाते हैं। लोगों को ऐसे फेक यूट्यूब न्यूज चैनल से बचना चाहिए, साथ शेयर भी नहीं करनी चाहिए। इसी के साथ कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भ्रामक दावे भी अपनी वीडियो में करते हैं।

Fact Check
दावा
कोरोना की तीसरी लहर और लॉकडाउन को लेकर कई दावे
नतीजा
यूट्यूब पर कुछ चैनल फैला रहे फेक न्यूज












Click it and Unblock the Notifications