Fact Check: ओम बिरला ने IAS बेटी के लिए नहीं चुना मुस्लिम दामाद, Anjali Birla के पति अनीश राजानी कौन हैं?
Fact Check Anjali Birla Husband Anish Rajani: राजस्थान के कोटा से भाजपा सांसद व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की छोटी बेटी अंजलि बिरला अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। यूपीएससी पास करने और फिर अपनी शादी को लेकर भी। अंजलि बिरला के पति अनीश राजानी के मुस्लिम होने के बारे में सोशल मीडिया में गलत दावा तक कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें- Anjali Birla Wedding: ओम बिरला की बेटी अंजलि ने की शादी, क्या बिना परीक्षा दिए बन गईं थी IAS अधिकारी?
अंजलि बिरला ने राजस्थान के कोटा में 12 नवंबर 2024 की रात को देवउठनी एकादशी के मौके पर अंजलि बिरला ने अनीश राजानी संग सात फेरे लिए थे। शादी में अंजलि बिरला और अनीश राजानी ने जमकर डांस किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें- Anjali Birla Dance Video: शादी में दूल्हे अनीश के साथ अंजलि बिरला ने जमकर किया डांस, वीडियो बनाते रहे मेहमान
इरशाद खान ने शादी को लव जिहाद से जोड़ा
फेसबुक पर Irshad Khan नाम की आईडी से अंजलि बिरला व उनकी शादी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया कि 'इस शादी में वो लोग भी पहुँचे जो लव जिहाद पर डटकर बोल रहे थे। कोटा (राजस्थान): लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी "अंजलि" व "अनीस" ने रचाया विवाह...। "अंजलि" व "अनीस" को आशीर्वाद देने कई मंत्री, सांसद, विधायक, अधिकारी व सेलिब्रिटी कोटा पहुंचे...। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी "अंजलि" एक IAS हैं और अभी रेल मंत्रालय में कार्यरत है, वहीं "अनीस" कोटा की बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखते हैं...।

इनका भी दावा अनीश राजानी मुस्लिम
Ansar Alam नाम की आईडी से तो फेसबुक पर खुलकर लिखा गया कि अंजलि बिरला के पति के अनीश राजानी मुस्लिम हैं। इन्होंने लिखा कि 'लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपनी बेटी अंजलि की शादी अनीस राजानी से करवाई है। दिन-रात मुसलमानों को गाली देते हैं। दामाद मुस्लिम को बनाते है। अंध भक्ति को एक और जीजा मुबारक हो!'

Adv Prashant Kumar नाम फेसबुक आईडी से अंजिल बिरला और अनीश राजानी की सगाई वाली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'भक्तों को नया जीजा मुबारक हो। कल रात लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजलि की शादी उनके मित्र अनीश राजानी से हुई। इस कार्यक्रम में भाजपा-RSS के तमाम दिग्गज वर-वधु को आशीर्वाद देने कोटा (राजस्थान) पहुँचे।'

फेसबुक पर Vinay Ojha की यह पोस्ट भी अनीश राजानी को मुस्लिम होने का दावा करती दिख रही थी। ये लिखते हैं कि 'लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपनी बेटी अंजलि की शादी अनीस राजानी से करवा दी है आखिर क्या वजह है जितने मुस्लिम विरोधी नेता है अपने देश मे वे अपने दामाद अनीस और मुख्तार चुनते है।

अनीश राजानी मुस्लिम नहीं बल्कि सिंधी हैं
अंजलि बिरला की शादी के बाद उनके पति अनीश राजानी का धर्म चर्चा में है। वे मुस्लिम हैं या नहीं? वो कौनसे धर्म से ताल्लुक रखते हैं। इसकी हकीकत जानने के लिए वनइंडिया हिंदी की टीम ने अंजलि बिरला की पीए को फोन किया। पीए ने स्पष्ट कहा कि अनीश राजानी सिंधी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। मुस्लिम नहीं हैं। अनीश राजानी को मुस्लिम बताने वाली खबरें गलत हैं।

अंजिल बिरला के पति अनीश राजानी कौन हैं?
अंजलि की पीए ने बताया कि बताया कि अनीश राजानी कोटा के रहने वाले हैं। अनीश राजानी ऑयल बिजनेस से जुड़े हैं। ओम बिरला का परिवार कोटा शहर के दादाबाड़ी इलाके में रहता है। अनीश और अंजलि स्कूल में साथ पढ़ा करते थे। तब से ही एक दूसरे को जानते थे। अंजलि व अनीश की लव मैरिज है, जो दोनों की परिवार की रजामंदी से अरैंज मैरिज की तर्ज पर हुई है।
आईएएस नहीं हैं अंजलि बिरला
अंजलि बिरला के पति को मुस्लिम बताने के साथ-साथ अंजलि को IAS लिखा गया, जबकि अंजलि बिरला आईएएस अधिकारी नहीं है। यूपीएससी 2019 की रिजर्व सूची में उत्तीर्ण घोषित की गई अंजिल बिरला को भारतीय प्रशासनिक सेवा नहीं बल्कि भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (IRPS) कैडर मिला था। ऐसे में अंजलि बिरला आईएएस नहीं बल्कि IRPS हैं।
कोटा-बूंदी में हुईं शादी की रस्में
12 नवंबर 2024 को अंजलि बिरला और अनीश राजानी की शादी की रस्में बूंदी के जीएमए टाउनशिप और कोटा में चंबल रिवर फ्रंट पर हुईं। 13 नवंबर को जीएमए टाउनशिप में आशीर्वाद समारोह रखा गया, जिसमें राजस्थान-मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री-विधायक और जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं।
यह भी पढ़ें- Fact Check: प्रियंका गांधी का पुराना विरोध प्रदर्शन वाला वीडियो वक्फ एक्ट से जोड़कर किया जा रहा है ग़लत दावा
यह भी पढ़ें- Fact Check: उस हाथी ने नहीं बचाया हैदराबाद वाला जंगल, जिसका JCB से लड़ने का VIDEO हो रहा वायरल

Fact Check
दावा
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजलि बिरला के पति अनीश राजानी मुस्लिम हैं।
नतीजा
अंजलि बिरला के पति अनीश राजानी मस्लिम नहीं बल्कि सिंधी हैं।












Click it and Unblock the Notifications