Anjali Birla Dance Video: शादी में दूल्हे अनीश के साथ अंजलि बिरला ने जमकर किया डांस, वीडियो बनाते रहे मेहमान
IAS Anjali Birla Dance With Husband Anish Rajani: भारतीय प्रशासनिक सेवा की चर्चित अफसर अंजलि बिरला परिणय सूत्र में बंध गई हैं। शादी समारोह में अंजिल बिरला ने दूल्हे अनीश राजानी के साथ जमकर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दूल्हा-दुल्हन के डांस को मेहमानों ने भी मोबाइल कैमरों में कैद किया।
Recommended Video
बता दें कि अंजलि बिरला लोकसभा अध्यक्ष व राजस्थान के कोटा से भाजपा सांसद ओम बिरला की छोटी बेटी हैं। अंजलि बिरला के दूल्हा अनीश राजानी मूलरूप से कोटा के रहने वाले हैं। अनीश राजानी व्यवसायी हैं। अंजलि और अनीश की यह अरेंज मैरिज बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- Anjali Birla Wedding: ओम बिरला की बेटी अंजलि ने की शादी, क्या बिना परीक्षा दिए बन गईं थी IAS अधिकारी?

अंजलि बिरला ने अनीश राजानी से 12 नवंबर 2024 को देवउटनी एकादशी के मौके पर शादी की है। शादी की रस्में कोटा के चंबल रिवर फ्रंट और पड़ोस के जिले बूंदी के जीएमए टाउनशिप में हुई हैं। 13 नवंबर को आशीर्वाद समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत राज्य के कई मंत्री, उद्योगपति और प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की खबर है।
अंजलि बिरला का जीवन परिचय
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की छोटी बेटी अंजिल बिरला प्रोपर आईएएस नहीं हैं बल्कि इनको भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (IRPS) कैडर अलॉट हुआ था। अंजलि बिड़ला ने दिल्ली के रामजस कॉलेज से स्नातक करने से पहले कोटा में अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी की। यूपीएससी 2019 की रिजर्व सूची में अंजिल बिरला का भी नाम था। दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2019 का परिणाम 4 अगस्त 2019 को जारी हुआ था, जिसमें 927 पदों के लिए 829 अभ्यर्थियों को पास किया था। शेष 98 पदों के लिए आयोग ने 5 जनवरी 2021 को रिजर्व लिस्ट जारी की थी, जिसमें 89 अभर्थियों के नाम थे।

अंजलि बिरला का नाम 67वें नंबर पर था। तब सोशल मीडिया पर अंजिल बिरला के बारे में लोगों ने दावे किए कि वे बिना परीक्षा दिए आईएएस अफसर बन गईं। आरक्षित कोटे में से किसी अन्य अभ्यर्थी को हटाकर अंजलि बिरला शामिल किया गया, क्योंकि अंजलि बिरला के पिता लोकसभा अध्यक्ष हैं। हालांकि बाद में वन इंडिया हिंदी समेत कई वेबसाइटों के फैक्ट चेक में अंजलि बिरला के बारे में बिना परीक्षा दिए यूपीएससी क्रैक करने के दावा झूठा निकला था।












Click it and Unblock the Notifications