Fact Check: महुआ मोइत्रा के वायरल वीडियो का सच, क्या सच में उन्होंने कही ऐसी बात?

तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक चुनाव प्रचार के दौरान है, जिसमे महुआ मोइत्रा से सवाल किया जाता है कि आपकी ऊर्जा का राज क्या है। इस सवाल के जवाब में महुआ मोइत्रा जो कहती हैं वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकती है। लेकिन महुआ मोइत्रा के इस सवाल के कथित जवाब की वजह से विवाद खड़ा हो गया है।

दावा किया जा रहा है कि वीडियो में महुआ मोइत्रा से जब पूछा जाता है कि आपकी ऊर्जा का राज क्या है तो वो इसके जवाब में सेक्स कहती हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर कुछ यूजर्स का कहना है कि महुआ मोइत्रा ने ऐसा कुछ नहीं कहा है। यूजर्स का कहना है कि महुआ मोइत्रा सेक्स नहीं बल्कि एग्स कह रही हैं और उनके बयान को गलत तरह से पेश किया जा रहा है।

mahua moitra

वहीं इस पूरे मामले पर तमल साहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी सफाई दी है। दरअसल चुनाव प्रचार के दौरान जिस पत्रकार के सवाल के जवाब को लेकर विवाद हो रहा है, खुद उसी पत्रकार ने इसपर सफाई दी है। पत्रकार तमल साहा ने कहा कि मैं साफ करना चाहूंगा क्योंकि यह मेरा इंटरव्यू है।

मैंने महुआ मोइत्रा से पूछा था कि सुबह आपकी ऊर्जा का स्रोत क्या है। जिसपर महुआ ने जवाब दिया एग्स, यानि अंडा। यह शर्मनाक है कि कैसे भक्त मंडली इस पूरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है। ऑडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसे ऐसा किया गया है ताकि यह सेक्स की तरह सुनाई दे। ऐसा जानबूझकर किया गया है।

बता दें कि महुआ मोइत्रा टीएमसी नेता हैं, वह पिछले कुछ दिनों से लोकसभा चुनाव में व्यस्त हैं। पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। यहां उनका मुकाबला भाजपा की उम्मीदवार राजमाता अमृता राव के साथ है। ऐसे में इस मुकाबले पर हर किसी नजर है।

महुआ मोइत्रा को टीएम का फायरब्रांड नेता माना जाता है। वह भाजपा पर तीखे हमले करने की वजह से चर्चा में रहती है। संसद में अपने बयान की वजह से भी वह कई बार चर्चा में रह चुकी है।

Fact Check

दावा

It was found the claim was wrong

नतीजा

Video was tempered

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+