विद्युत मंत्रालय में ग्रेड 1 असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर नियुक्ति? जानें इस वायरल पोस्ट की सच्चाई
नई दिल्ली, दिसंबर 28। सोशल मीडिया पर इन दिनों विद्युत मंत्रालय का एक ऑफर लैटर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मंत्रालय ने उस ऑफर लैटर को प्राप्त करने वाले आवेदक को ग्रेड-1 सहायक अभियंता के पद पर नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फोटो पर लोग आंख बंद कर यकीन भी कर ले रहे हैं, लेकिन पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने इसकी पड़ताल की तो पता चला की ये दावा तो एकदम फर्जी है।

पीआईबी ने पड़ताल में पाया दावे को फर्जी
वायरल पोस्ट में कहा गया है कि विद्युत मंत्रालय ने एक आवेदक को नियुक्ति पत्र जारी किया है और उस आवेदक को ग्रेड 1 असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर भर्ती किया है। पीआईबी ने इस वायरल पोस्ट की पड़ताल करते हुए बताया कि ये दावा एकदम फर्जी है। मंत्रालय की तरफ से ऐसा कोई दावा नहीं किया गया है और ना ही किसी को ऐसा ऑफर लैटर जारी किया गया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने लोगों से ऐसी फर्जी पोस्ट और फोटोज से सचेत रहने का आग्रह किया है।

Fact Check
दावा
Viral post is fake
नतीजा
Viral post is fake












Click it and Unblock the Notifications