फैक्ट चैक: क्या पेट्रोल के बिल पर की जा रही है नरेंद्र मोदी को वोट ना देने की अपील?

फैक्ट चैक: क्या पेट्रोल के बिल पर की जा रही है नरेंद्र मोदी को वोट ना देने की अपील?

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम बीते दो हफ्ते में लगातार बढ़े हैं। एक ओर पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं तो वहीं कई तरह के मैसेज और खबरें भी इसको लेकर चल रही हैं। अब एक बिल की पर्ची सोशल मीडिया पर वायरल है, ये पेट्रोल लेने के बाद पंप की ओर से मिला बिल है। जिस पर नीचे लिखा है कि अगर आप इतना महंगा पेट्रोल फिर नहीं लेना चाहते तो नरेंद्र मोदी को फिर से वोट मत देना।

फैक्ट चैक: क्या पेट्रोल के बिल पर की जा रही है नरेंद्र मोदी को वोट ना देने की अपील?

'पेट्रोल के दाम कम कराना चाहते हैं तो मोदी को वोट ना देना' जिस बिल पर लिखा है, उसकी पड़ताल जब कुछ फैक्ट चैक करने वाली वेबसाइट ने की तो पाया कि ये फर्जी है। दरअसल ये किसी पेट्रोल पंप की पर्ची नहीं है, बल्कि इसे कहीं और छापा गया है। इसे इस तरह से प्रिंट किया गया है कि ये असली लगे, लेकिन ये फर्जी है। ऐसे में इस तरह का कोई मैसेज और फोटो आपको मिलता है तो समझ लीजिए कि ये झूठ है।

लगातार बढ़ रहे हैं पेट्रोल डीजल के दाम

देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में बीते दिनों हुई बढ़ोतरी के बाद हंगामा मचा हुआ है। देश में पेट्रोल कई शहरों में 100 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा हो गया है। वहीं डीजल भी 80 रुपए से ज्यादा है। आज यानी शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। आज दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 24 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। इसके साथ ही दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के दाम 91.19 रुपए पर चले गए। वही डीजल पर 17 पैसे बढ़े हैं। दिल्ली में 1 लीटर डीजल की कीमत बढ़कर 81.47 रुपए पर पहुंच गईं है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर सरकार की आलोचना कई संगठन और विपक्ष कर रहे हैं लेकिन किसी बिल पर किसी को वोट ना देने की अपील की जा रही हो, इसमें कोई सच नहीं है।

Fact Check

दावा

बिल में कहा गया है कि पेट्रोल के दामों में कमी चाहते हैं तो नरेंद्र मोदी को वोट ना दें.

नतीजा

मैसेज फर्जी, बिल में पीएम मोदी को वोट ना देने की अपील के दावे में सच्चाई नहीं.

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+