Fact Check: क्या राहुल गांधी हिंसा और अहिंसा के सवाल पर नहीं दे पाए जवाब? जानिए वायरल वीडियो क्लिप का सच
भारतीय समाज में हिंसा और अहिंसा को लेकर राहुल गांधी के इंटरव्यू का एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो लंदन में कैंब्रिज यूनिवर्सिट के एक कार्यक्रम के दौरान शूट किया गया था। जिसमें उनसे मीडिया ने भारतीय समाज को लेकर कई सवाल पूछे थे। लेकिन वायरल वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी भारत में हिंसा और अहिंसा के बीच अंतर को लेकर एक सवाल का जवाब नहीं दे पाए। ऐसे में वायरल वीडियो की पड़ताल की गई, जिसके बाद दावे का सच सामने आया है।
वायरल वीडियो के दावे की पड़ताल में ये सामने आया कि राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी, लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय समाज में हिंसा और अहिंसा के संबंध में एक सवाल का जवाब देने में राहुल गांधी ने जो जवाब दिया वो अलग है। इसे भ्रामक दावे के साथ प्रसारित किया जा रहा है।

वायरल वीडियो क्लिप के आधार पर कीवर्ड सर्च करने पर कई पुरानी रिपोर्टें मिलीं जिनमें इस घटना का जिक्र था। वीडियो कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के एक कार्यक्रम का है। इस कार्यक्रम के दौरान जब एक महिला मॉडरेटर ने राहुल गांधी से भारतीय समाज में हिंसा और अहिंसा के बीच संबंध और उनके बीच समन्वय को लेकर सवाल पूछा तो राहुल गांधी ने खुद को संभालने में थोड़ा समय लिया था।
वायरल क्लिप के दावे के पड़ताल में सामने आया है कि राहुल गांधी ने राजीव गांधी की हत्या से संबंधित अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए, थोड़े समय के अंतराल के बाद सवाल का जवाब दिया था। ऐसे में ये दावा कि वे हिंसा और अहिंसा से जुड़े प्रश्न का उत्तर नहीं दे पाए, पूरी तरह गलत है।

Fact Check
दावा
वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जब राजीव गांधी की हत्या के संदर्भ में हिंसा और अहिंसा को लेकर यह सवाल पूछा गया तो वे जवाब नहीं दे पाए।
नतीजा
वायरल दावे के पड़ताल में सामने आया है कि राहुल गांधी ने राजीव गांधी की हत्या से संबंधित अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए, थोड़े समय के अंतराल के बाद सवाल का जवाब दिया था। वायरल वीडियो डॉक्टर्ड है।












Click it and Unblock the Notifications