Fact Check: डाक विभाग नहीं दे रहा कोई भी उपहार, जी-20 समिट के नाम पर ठगी से सावधान
PIB Fact Check News: दिल्ली के प्रगति मैदान में इस बार भारत की मेजबानी में पहली बार G20 समिट का सफल आयोजन किया गया। ऐसे में सोशल मीडिया से लेकर हर जगह जमकर जी-20 का प्रचार किया गया। इस बीच जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर साइबर ठग भी एक्टिव हो गए, जो अलग-अलग दावे के साथ लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।
ऐसे ही एक स्कैम से बचने के लिए भारत सरकार की नोडल एजेंसी पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने लोगों को अलर्ट किया है, जिसमें एक लकी ड्रॉ के जरिए ठगा जा रहा है।

जी-20 समिट के नाम पर ठग एक्टिव
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पोस्ट ऑफिस जी-20 समिट को लेकर गिफ्ट दे रही है, जिसमें लकी ड्रॉ के जरिए 1000 डॉलर तक जीतने का मौका मिल सकता है।
PIB ने किया सतर्क
इस दावे को लेकर पीआईबी फैक्ट चेक ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए बताया कि भारतीय डाक विभाग ने ऐसी कोई लकी ड्रॉ योजना शुरू नहीं की है, जो 1000 डॉलर के जी20 शिखर सम्मेलन के उपहार की पेशकश कर रही हो।
1000 डॉलर गिफ्ट का झांसा
फेक स्कैम मैसेज के जरिए शातिर लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। पीआईबी ने अपने पोस्ट में कहा कि ऐसे किसी भी मैसेज से भारतीय डाक विभाग का कोई संबंध नहीं है। ऐसे शातिरों से सावधान रहने की जरूरत है।
ऐसे-ऐसे लालच देते हैं ठग
आपको बता दें कि जी20 समिट के अलावा भी शातिर ठग कई और तरह से भोले भाले लोगों को अपनी शिकार बनाते हैं। एक लिंक आपके फोन पर आएगा, जिसमें आपको सस्ती चीज का दावा किया जाएगा, जैसे 200 रुपए में 10 किलो चीनी या फिर 2 हजार में स्मार्टफोन ऐसे लिंक पर क्लिक करने से बचें और अपनी अकाउंट डिटेल ना भरें।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि जी20 समिट के नाम पर डाक विभाग गिफ्ट दे रहा है।
नतीजा
PIB फैक्ट चेक ने बताया कि लकी ड्रॉ नकली है।












Click it and Unblock the Notifications