Fact Check: बेटियों को मिलेंगे 'कन्या सुमंगला योजना' के तहत 4500 रुपए महीने? जानें वायरल न्यूज का सच

Fact Check News: एक यूट्यूब चैनल ने दावा किया है कि मोदी सरकार ने बेटियों की लिए नई योजना शुरू की है, जिसके तहत हर महीने 4500 रुपए मिलेंगे।

Fact Check

केंद्र की मोदी सरकार ने बेटियों के विकास के लिए कई अहम योजनाएं चला रही है। पढ़ाई से लेकर उनकी शादी तक के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की है। इस बीच एक न्यूज में दावा किया जा रहा है कि अगर किसी के घर में बेटी है तो सरकार की तरफ से 4500 रुपए हर महीने मिलेंगे। ऐसे में क्या है इस योजना की सच्चाई, जानिए?

मोदी सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना एक अच्छे निवेश की शुरुआत के लिए शुरू की है, जो कि घर में होने वाली बेटी चिताओं को दूर करती है। इस योजना के तहत जमा पैसे से बेटी की पढ़ाई, शादी व अन्य काम के लिए मदद मिलती है।

हर महीने 4500 रुपए मिलने का दावा

ऐसे ही सोशल मीडिया पर 'Sarkari Vlog' नाम के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में दावा किया गया है कि जिनके परिवार में बेटियां हैं उन्हें 'कन्या सुमंगला योजना' के तहत केंद्र सरकार हर महीने 4500 रुपए दे रही है।

न्यूज में दावा किया गया है कि अगर आपके घर में बेटी है तो नई योजना 2023 के तहत 4500 रुपए हर महीने मिलेंगे। इसके लिए आवेदन भी शुरू होने का दावा किया है। जिसकी सच्चाई बताते हुए पीआईबी फैक्ट चेक ने लोगों को आवेदन करने से बचने की सलाह दी है।

सावधान! सरकार ने नहीं चलाई ऐसी योजना

PIB Fact Check ने खबर के स्कीनशॉर्ट के साथ इस दावे को फर्जी बताया है। साथ ही कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा बेटियों के लिए ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।

Fact Check

दावा

दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार बेटियों के लिए नई योजना लाई है, जिसमें 4500 रुपए मिलेंगे।

नतीजा

पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को फर्जी बताया है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+