Pahalgam Attack Viral Video Fact Check: 'अभी हम जिंदा हैं', शहीद नरवाल के आखिरी लम्हों वाले वायरल वीडियो का सच
Pahalgam Attack Viral Video Fact Check : 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश को दहला दिया। इस हमले में भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल शहीद हो गए, जो शादी के महज 6 दिन बाद अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर थे। पूरे देश में गम और गुस्से का माहौल था। तभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हुआ।
जिसमें एक नवविवाहित जोड़ा कश्मीर की वादियों में हंसता-खिलखिलाता डांस करता दिख रहा था। बताया गया कि ये वीडियो लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (Lt. Vinay Narwal) और उनकी पत्नी हिमांशी का है - 'उनके आखिरी लम्हों का आखिरी वीडियो।' लेकिन अब सामने आई सच्चाई ने सबको चौंका दिया है! आइए जानते हैं क्या है वायरल वीडियो का सच?

वायरल वीडियो का सच क्या है?
जिस वीडियो को लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और उनकी पत्नी का बताया जा रहा था, वह असल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर यशिका शर्मा और आशीष सहरावत का था। इन दोनों ने खुद सामने आकर कहा, ''हम जिंदा हैं... हम उस हमले में नहीं थे!'
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (@yashikashishsehrawat) से वीडियो हटाया और दुख के साथ बताया कि कैसे बिना जांचे-परखे न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया पेजों ने उस वीडियो को शहीद अफसर का बता दिया।
'RIP' की बाढ़ और झूठ की बरसात
यशिका और आशीष ने बताया कि जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, उनके पास लगातार लोगों के फोन, मैसेज आने लगे। लोग हमें RIP कह रहे थे, घरवाले डर गए, फ्रेंड्स रोने लगे। सोचिए - जो लोग ज़िंदा हैं, उन्हें सोशल मीडिया पर मरा हुआ घोषित कर दिया गया! और इससे भी बुरा - एक शहीद परिवार की भावनाओं से क्रूर मज़ाक किया गया।
क्राइम क्या है यहां?
- शहीद की असलियत पर झूठी कहानी बुनना।
- गलत वीडियो को वायरल कर जनता की भावनाएं भड़काना।
- किसी और के निजी पल को 'मौत का आखिरी डांस' बताकर सस्ते व्यूज कमाना।
- क्या यह सिर्फ एक 'गलती' है?
- या TRP की भूख का ऐसा धंधा बन चुका है, जिसमें भावनाएं सबसे सस्ता सामान बन गई हैं?
'ये हमारे लिए डरावना था, लेकिन सोचिए उस परिवार के लिए?'
यशिका ने बेहद मार्मिक शब्दों में लिखा, 'हम इस बात से डरे हुए थे, लेकिन जिस परिवार ने अपना बेटा खोया है - उनके लिए किसी और की वीडियो को अपने बेटे से जोड़ देना कितना दर्दनाक होगा, सोच भी नहीं सकते।'
शहीद विनय नरवाल को सलाम... और सच के लिए एक अपील
हम सब विनय नरवाल की शहादत को दिल से सलाम करते हैं। लेकिन अगर उनके नाम पर झूठा वीडियो वायरल हो - तो ये सिर्फ एक गलती नहीं, एक घोर अपमान है। देश शहीदों का है। पर सोशल मीडिया सच का हो - ये जिम्मेदारी भी हमारी है।
डिस्क्लेमर: खबर पूरी तरह वायरल कंटेंट से परिपूर्ण हैं। वनइंडिया हिंदी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता हैं।

Fact Check
दावा
वीडियो को लेकर किए गए दावे गलत हैं।
नतीजा
वायरल वीडियो लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications