Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्‍या मोसाद जासूस को मिसाइल से बांधकर इजरायल में दाग दिया, देखें वायरल वीडियो, जानें सच्‍चाई

Fact Check Mossad Agent Tied to Missile by Iran: 13 जून 2025 की रात से शुरू हुए ईरान-इज़रायल युद्ध में मिसाइल और ड्रोन हमले लगातार जारी हैं। इज़रायल के 'ऑपरेशन राइज़िंग लायन' और ईरान की जवाबी कार्रवाई में भारी तबाही हुई है। अब तक ईरान में 639 और इज़रायल में 25 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि बड़ी संख्‍या में लोग घायल बताए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया गया है।

ईरानी सेना के 8 टॉप सैन्य अधिकारियों के मारे जाने की खबर है। इज़रायल में खुफिया एजेंसी 'मोसाद' के मुख्यालय को भी भारी नुकसान हुआ है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ईरान ने एक मोसाद एजेंट को मिसाइल से बांधकर इज़रायल की ओर दागा है। हालांकि वनइंडिया हिंदी की फैक्ट चेक पड़ताल में यह दावा फर्जी पाया गया है।

Mossad Agent Tied to Missile by Iran

वायरल तस्वीर में दिखाया गया है कि ईरानी झंडे में लिपटी एक मिसाइल से एक व्यक्ति को बांधा गया है। दावा किया जा रहा है कि यह व्यक्ति मोसाद का एजेंट है, जिसे पकड़े जाने के बाद मिसाइल से बांधकर इज़रायल पर दागा गया।

वनइंडिया हिंदी की फैक्ट चेक टीम को जांच में ऐसा कोई विश्वसनीय प्रमाण या सरकारी पुष्टि नहीं मिली, जिससे यह साबित हो सके कि यह तस्वीर असली है। इससे पहले ईरानी सरकारी मीडिया ने यह जरूर बताया था कि इस्माइल फेकरी नामक व्यक्ति को मोसाद के लिए जासूसी करने के आरोप में मौत की सज़ा दी गई थी। हालांकि मौजूदा ईरान-इज़रायल संघर्ष से वायरल हो रही इस तस्वीर का कोई संबंध नहीं है।

Iran Israel war 2025

ईरानी सूत्रों के हवाले से खबरें हैं कि इस्माइल फेकरी को 2023 में उस वक्त पकड़ा गया था जब सुरक्षा बलों को उस पर संदेह हुआ और उसके खिलाफ इज़रायली गतिविधियों में शामिल होने के सबूत मिले। अब दो तस्वीरें वायरल हो रही हैं-एक में व्यक्ति मिसाइल के पास बंधा बैठा है और दूसरी में वह मिसाइल के ऊपर बंधा हुआ दिखाई दे रहा है।

Iran Israel war 2025

जब 'मोसाद जासूस को मिसाइल से बांधकर इज़रायल भेजने' की पुष्टि कहीं से नहीं हुई, तो फैक्ट चेक टीम को शक हुआ कि ये तस्वीरें फोटोशॉप या AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता)-आधारित टूल्स से बनाई गई हैं।

जांच के दौरान वेबसाइट wasitai.com ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि यह इमेज, या उसका मुख्य हिस्सा, AI द्वारा जनरेट किया गया है। इसके अलावा www.newschecker.in और www.albawaba.com जैसी वेबसाइटों ने भी अपनी रिपोर्ट्स में इन तस्वीरों को AI Generated बताया है।

फैक्‍ट चेक की अन्‍य खबरें

Fact Check

दावा

मोसाद जासूस को मिसाइल से बांधकर दागने का दावा

नतीजा

वायरल तस्वीर AI से बनी निकली

Rating

Mostly False
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+