Fact Check: PM मोदी को इटली में टैक्सी से करना पड़ा सफर? जानें वायरल तस्वीरों का सच
नई दिल्ली, 01 नवंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच दिवसीय इटली और ब्रिटेन यात्रा के दौरान खींची गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ये दावा किया जा रहा है कि इटली सरकार ने उन्हें एयरपोर्ट से लेने के लिए कार उपलब्ध नहीं कराई है। वायरल फोटो को लेकर दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस से मिलने के लिए टैक्सी से यात्रा की।

सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि, 'पीएम मोदी को इटली में टैक्सी से चलना पड़ रहा है। जब विपक्षी होकर हमें यह अच्छा नहीं लग रहा तो सोच सकते हैं कि बेचारे भक्त अपने भगवान की विदेश में हो रही इस घनघोर बेइज्जती को कैसे बर्दाश्त कर रहे होंगे।' एक अन्य तस्वीर में मोदी काले रंग की वोक्सवैगन कार के सामने खड़े हैं। गाड़ी की नंबर प्लेट के नीचे नीले रंग के बोर्ड पर 'ला प्राइमा ऐप इन इटालिया प्रति आई टैक्सी' लिखा हुआ है। बोर्ड के ऊपर टैक्सी का एक लोगो भी है - एक कैब सेवा ऐप का।
वन इंडिया फैक्ट चेक टीम ने इस तस्वीरों की पड़ताल की है। फैक्ट चेक से पता चला है कि, ये तस्वीरें फेक हैं, इन्हें फोटोशॉप्ड किया गया है। इन्हें झूठे कैप्शन के साथ ट्विटर पर भी शेयर किया गया है। वन इंडिया ने रिवर्स इमेज सर्च से फोटो की जांच की तो हमें पीएम मोदी के दौरे की कई तस्वीरें मिली। इन तस्वीरें में ना तो इन कार पर टैक्सी का लोगो दिख रहै और ना ही कोई स्टीकर लगा दिखा।

30 अक्टूबर को एनआई द्वारा पोस्ट की गई इस तस्वीर को और वायरल तस्वीर को मिलाकर देख सकते हैं। इस फोटो के साथ एएनआई ने ट्वीट किया, पीएम मोदी ने वेटिकन में पोप फ्रांसिस के साथ बहुत गर्मजोशी से मुलाकात की। बैठक केवल 20 मिनट के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन यह एक घंटे तक चली। पीएम और पोप ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जिसका उद्देश्य उद्देश्य था हमारे ग्रह को बेहतर बनाना, जैसे कि जलवायु परिवर्तन से लड़ना और गरीबी को दूर करना।

वन इंडिया ने वायरल तस्वीरों की तुलना एएनआई द्वारा ट्वीट की गई मूल तस्वीरों से की और पाया कि टैक्सी के संकेतों वाले बोर्ड वाली तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई थी। इस तस्वीर को एडिट किया हुआ है और अन्य लोग बस इसे शेयर करके फेक न्यूज को आगे बढ़ा रहे हैं। असली तस्वीर में देख सकते हैं कि पीएम कार से बाहर आ तो रहे हैं, मगर उनकी गाड़ी पर कहीं भी टैक्सी नहीं लिखा हुआ है।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि इटली सरकार ने उन्हें एयरपोर्ट से लेने के लिए कार उपलब्ध नहीं कराई है
नतीजा
फैक्ट चेक से पता चला है कि, ये तस्वीरें फेक हैं, इन्हें फोटोशॉप्ड किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications