Fact Check: हैदराबाद में सांप्रदायिकता की साजिश! दूध में मिलावट का दो साल पुराना वीडियो वायरल
Milk Adulteration की खबरें आए दिन मीडिया और सोशल मीडिया पर आती हैं। एक वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि हैदराबाद में रहने वाला मुस्लिम युवक दूध में गलत तरीके से मिलावट कर रहा है।
सांप्रदायिकता फैलाने की साजिश वाले इस वीडियो क्लिप में अजान की आवाज सुनी जा सकती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक दूध पीने के बाद बचा हुआ दूध बड़े पात्र में रखे दूध में मिलाकर उसमें गंदा पानी भी मिलाता है।

कथित तौर पर दूध में मिलावट करने वाले जिस व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल हो रहा है, उसे महाराष्ट्र के नासिक का बताया जा रहा है। वीडियो के अनुसार इस वीडियो में दूधवाले को मुस्लिम युवक बताया गया।
संवेदनशील मामले के मद्देनजर वीडियो की पड़ताल की गई। इसमें पाया गया कि वीडियो दो साल पहले भी शेयर की गई थी। इससे जुड़ी कई विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट्स भी सामने आईं।
Milk Adulteration की वायरल वीडियो में दूध दुहने के बाद शख्स को सामने बाल्टी से दूध निकालकर पीते देखा जा सकता है। दूध पीने के बाद, उसने बचा हुआ दूध बाल्टी में डाल दिया। इसके बाद उसने अपनी बाईं तरफ बनी टंकी से पानी निकालकर दूध में मिला दिया।
वायरल वीडियो में बैकग्राउंड में अजान की आवाज भी सुनी जा सकती है। वीडियो में हिंदी में एक संदेश भी लिखा गया, "नासिक में ये 'जिहादी' जिस तरह का दूध हिंदुओं को बेचते हैं।" एक ट्विटर यूजर ने वायरल वीडियो शेयर कर कृत्य को शर्मनाक और बेशर्म करार दिया।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो नासिक का नहीं बल्कि हैदराबाद का है। इसे गलत तरीके से सांप्रदायिक रंग देकर शेयर किया जा रहा है। फैक्ट चेक में "ShriTv News" की 19 अगस्त, 2020 को अपलोड YouTube वीडियो सामने आई।
कैप्शन में बताया गया कि हैदराबाद के जहांगीर डेयरी फार्म में एक आदमी को दूध में प्रदूषित पानी मिलाते हुए पकड़ा गया। वीडियो डिस्क्रिप्शन में बताया गया कि कर्मचारी दूध में मिलावट कर रहा था। इस आरोप में दबीरपुरा पुलिस स्टेशन में डेयरी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
इसके अलावा भी अगस्त 2020 की कई समाचार रिपोर्ट्स सामने आई। पुलिस ने जहांगीर डेयरी के मालिक मोहम्मद गौस को अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया। उन्होंने कर्मचारी की पहचान बिहार के राजू के रूप में की। वीडियो वायरल होते ही राजू फरार हो गया।
झूठे सांप्रदायिक दावों के साथ वायरल हो रही वीडियो की जांच में पाया गया कि वीडियो में दिख रहा शख्स राजू मुस्लिम नहीं था।घटना के स्थान और अपराधी के धर्म की पुष्टि करने वाली कई अन्य रिपोर्ट्स भी प्रकाशित हो चुकी हैं।
पड़ताल के बाद ये साफ हो चुका है कि हैदराबाद के दूध में मिलावट करते एक व्यक्ति का वीडियो भ्रामक और झूठे सांप्रदायिक दावे के साथ साझा किया जा रहा है। वीडियो दो साल पुराना है।

Fact Check
दावा
कथित तौर पर एक मुस्लिम युवक ने महाराष्ट्र के नासिक में दूध में मिलावट की। ऑडियो की मदद से मामले को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास।
नतीजा
ध में मिलावट करते एक व्यक्ति का वीडियो भ्रामक और झूठे सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications