Fact Check: 'द कश्मीर फाइल्स' को देख फूट-फूटकर रोए लालकृष्ण आडवाणी? जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई
नई दिल्ली, मार्च 15। कश्मीर पंडितों पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की हर तरफ चर्चा हो रही है। यह फिल्म पिछले 3 दिनों के अंदर कई बड़े रिकॉर्ड बना चुकी है। खेल, राजनीति और बॉलीवुड समेत हर क्षेत्र के लोगों का इस फिल्म को समर्थन भी मिल रहा है। ऐसे में फिल्म की प्रशंसा और आलोचना के बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि आडवाणी जी भी फिल्म को देखने के बाद थिएटर में ही भावुक हो गए।

BJP नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट पर मिला यह वीडियो
लालकृष्ण आडवाणी के इस वीडियो को इसी दावे के साथ बीजेपी के कई बड़े नेताओं के वेरिफाई सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है, लेकिन आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि क्या वाकई इस वीडियो को लेकर जो दावा किया जा रहा है, वो सही है? तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर वीडियो की सच्चाई क्या है?

क्या है वीडियो की सच्चाई?
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, लालकृष्ण आडवाणी का यह वीडियो तो सही है, लेकिन इसको लेकर जो दावा किया जा रहा है वो पूरी तरह से गलत है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो 2020 में आई फिल्म 'शिकारा' की स्क्रीनिंग का है, जिसे देख आडवाणी जी भावुक हो गए थे। आपको बता दें कि शिकारा फिल्म भी कश्मीर के हालात और कश्मीरी पंडितों को लेकर थी। लालकृष्ण आडवाणी का यह वीडियो 2020 की कई मीडिया रिपोर्ट्स में मिल जाएगा। ऐसे में आडवाणी जी के भावुक होने का यह वीडियो फिल्म शिकारा है, ना कि द कश्मीर फाइल्स का।

विनोद चोपड़ा ने शेयर किया था वीडियो
रिपोर्ट के अनुसार, लालकृष्ण आडवाणी के भावुक होने का यह वीडियो 2020 में सामने आया था और इस वीडियो को फिल्म के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने ही ट्विटर पर जारी किया था। वीडियो को ट्वीट करते हुए विनोद चोपड़ा ने लिखा था कि मैं शिकारा की स्क्रीनिंग पर आए श्री लालकृष्ण आडवाणी जी के आशीर्वाद और उनकी सराहना के लिए उनका आभारी हूं। फरवरी 2020 में ही एक इंटरव्यू में विनोद चोपड़ा ने बताया था कि आडवाणी जी के साथ उनके संबंध घर जैसे हैं और एक समय उन्होंने उनकी आर्थिक मदद भी की थी और इसीलिए उन्होंने आडवाणी जी को फिल्म की स्क्रीनिंग का विशेष न्योता भेजा था।

Fact Check
दावा
Video claim is false
नतीजा
Video claim is false












Click it and Unblock the Notifications