Fact Check: क्या सरकार ने नए दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लॉन्च पर लगा दी है रोक?

नई दिल्ली, 30 अप्रैल: कुछ मीडिया संस्थान ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि केंद्रीय सड़क, परिवहन मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं को नए दोपहिया वाहनों की लॉन्चिंग को रोक देने के निर्देश दिए हैं। इसकी वजह इलैक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाओं को बताया गया है। मीडिया में आई इन रिपोर्ट को लेकर सरकार की तरफ से साफ किया गया है कि ऐसी कोई रोक मंत्रालय की ओर से नहीं लगाई गई है।

 fact check

रिपोर्ट में कहा गया है कि आग लगने की घटनाओं को देखते हुए सरकार ने निर्माताओं से नए इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की लॉन्चिंग रोकने को कहा है। इस मामले की जांच के बाद ही नए वाहनों को लॉन्च किया जा सकेगा। पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को फर्जी बताते हुए कहा है कि ये रिपोर्ट पूरी तरह से फेक हैं। परिवहन मंत्रालय की ओर से ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया है।

मंत्रालय ने भी दिया बयान

इन रिपोर्ट को लेकर परिवहन मंत्रालय ने भी बयान जारी करते हुए कहा है कि मीडिया में कहा है कि मिनिस्ट्री ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माताओं को कहा है कि जब तक वाहनों में आग की घटनाओं की जांच नहीं होती तब तक वे नये वाहन लॉन्च ना करें। हम साफ कर देना चाहता है कि इस प्रकार का कोई निर्देश नहीं दिया गया है, ये खबरें निराधार हैं।

Fact Check

दावा

सरकार ने नए इलेक्ट्रिक वाहनों के लॉन्च को रोका

नतीजा

दावा गलत, सरकार ने नहीं दिए ऐसे कोई निर्देश

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+