Fact Check: क्या राणा अय्यूब ने किया चाइल्ड रेपिस्ट का बचाव? जानिए वायरल ट्वीट की सच्चाई

नई दिल्ली, 26 अप्रैल। सोशल मीडिया पर पत्रकार राणा अय्यूब के नाम से एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। राणा अय्यूब के नाम से इस कथित ट्वीट में धर्म के नाम पर नाबालिग रेपिस्ट का समर्थन किया गया है। आइए जानते हैं इस ट्वीट की सच्चाई क्या है।

Rana Ayyub
‌ट्वीट की पड़ताल करने से पहले हम आपको ये बताते हैं कि राणा अय्यूब के कथित ट्वीट में है क्या। सोशल मीडिया पर जो स्क्रीन शॉट दिया गया है वह रिपब्लिक टीवी न्यूज चैनल लिखा दिखाई दे रहा है। इसमें राणा अय्यूब को कोट करते हुए लिखा गया है कि"नाबालिग बलात्कारी भी इंसान हैं। क्या उनके कोई मानवाधिकार नहीं हैं। वे हिंदुत्ववादी सरकार नाबालिग ब्लातकारियों के लिए मृत्युदंड का कानून सिर्फ इसलिए ला रही है ताकि मुस्लिमों को बड़ी संख्या में फांसी पर लटकाया जा सके। भारत में मुसलमान अब सुरक्षित नहीं हैं।

पहले भी वायरल हुआ है ट्वीट
जब हमने इस ट्वीट के बारे में तहकीकात की तो पता चला कि यह रिपब्लिक भारत का नहीं बल्कि कोई फेक अकाउंट है जिसे फोटोशॉप कर बनाया गया है। यही नहीं ये ट्वीट पहले भी वायरल किया जा चुका है और 2019 में ही राणा अय्यूब ने इसे फोटोशॉप बताया था।

अय्यूब ने एक बार फिर इसे लेकर ट्वीट किया है जिसमे लिखा है "एक बार फिर से यह फर्जी और फोटोशॉप किया हुआ ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है जिसमें यह दिखाया गया हैं कि मैं इस्लाम के नाम पर चाइल्ड रेपिस्ट का समर्थन कर रही हूं। अशोक पंडित का लाइक किया हुआ दिखाते हुए पूरा दक्षिणपंथी इको सिस्टम इस ट्वीट को शेयर करने में लगा हुआ है। कितने बीमार हो तुम लोग।"

फोटोशॉप है कथित एकाउंट

जब हमने रिपब्लिक टीवी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल को देखा तो वहां सिर्फ @republic है जबकि वायरल किए जा रहे ट्वीट में TV को जोड़ दिया गया हुआ। जो साफ बताता है कि पत्रकार को निशाना बनाने के लिए फोटोशॉप करके यह ट्वीट तैयार किया गया है।

आपको बता दें कि सरकार की तीखी आलोचक होने के चलते राणा अय्यूब अक्सर ट्रॉलिंग का शिकार होती रहती हैं।

Fact Check

दावा

पड़ताल में दावा गलत पाया गया।

नतीजा

दावा गलत है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+