Fact Check: SBI ग्राहकों को आ रहे फर्जी एसएमएस, बैंक ब्लॉक नहीं कर रहा YONO अकाउंट

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। लगातार अपग्रेड होती टेक्नोलॉजी के साथ-साथ ऑनलाइन ठग भी अब ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे है। पैसों का ऑनलाइन लेन-देन भले ही आसान है लेकिन यह काफी डेंजरस भी है। इन दिनों एक यूआरएल लिंक के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) एक फ्रॉड मैसेज आ रहा है, जिसमें उनके योनो मोबाइल ऐप के बंद होने की बात कही जा रही है। अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है तो सावधान हो जाएं।

Fake SMS coming to SBI customers bank is not blocking YONO account

Recommended Video

    Fact Check: खाताधारकों को SBI भेज रहा YONO Account बंद होने के मैसेज! | वनइंडिया हिंदी

    एसबीआई के खाताधारकों को भेजे जाने वाले टेक्स्ट मैसेज में लिखा है, 'एसबीआई यूजर आपका एसबीआई योनो अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है। फिर से एक्टिवेट करने के लिए अपना दिए गए लिंक पर लॉगिन कर अपना पैन कार्ड नंबर अपडेट करें।' मैसेज में एक यूआरएल लिंक भी है, जिसे खोलकर लॉगिन करने की बात कही गई है। हालांकि प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने इस मैसेज को फेक बताया है और लोगों से ऐसे ठगों से सावधान रहने की अपील की है।

    पीआईबी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'एक फर्जी मैसेज में दावा किया गया है कि एसबीआई यूजर्स का योनो खाता बंद कर दिया गया है। अपने बैंकिंग विवरण साझा करने के लिए कहने वाले ईमेल या एसएमएस का जवाब कभी न दें। यदि आपको भी ऐसा ही कोई संदेश प्राप्त हुआ है तो तुरंत [email protected] पर रिपोर्ट करें।' आपको बता दें कि इस तरह के फ्रॉड अब बड़ी संख्या में किए जा रहे हैं, लोग आसानी से इस ठगी के जाल में फंस जाते है। आरबीआई के मुताबिक बैंक अपने ग्रहकों से कोई भी निजी जानकारी नहीं लेता।

    यह भी पढ़ें: Video: 3, 280 फीट की ऊंचाई पर था ईरान का पैसेंजर जेट, अचानक सामने आया अमेरिका का फाइटर जेट F-15

    Fact Check

    दावा

    एसबीआई यूजर्स का योनो खाता बंद कर दिया गया है।

    नतीजा

    SBI बैंक की तरफ से नहीं किया गया ऐसा कोई एसएमएस।

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+