Fact Check: क्या बिहार में CM योगी की रैली में उमड़े हजारों लोग, जानें वायरल फोटो की सच्चाई
नई दिल्ली: इस महीने के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कोरोना महामारी ने इस बार प्रचार का तरीका बदल दिया है, जिस वजह से सभी पार्टियां सोशल मीडिया के जरिए लोगों को रिझाने का काम कर रही हैं। इस बीच कई पोस्ट ऐसी भी हैं, जो गलत दावे के साथ शेयर की जा रही हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर इस पर विश्वास भी कर रहे हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्टार प्रचारक हैं। हाल ही में उन्होंने बिहार में कई सभाएं की थी। इस बीच सोशल मीडिया पर सीएम योगी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग दिख रहे हैं। वहीं विपक्षी दल भी इस तस्वीर को देखकर हैरान रह गए क्योंकि कोरोना काल में इतने लोगों का जुटना संभव ही नहीं है। इस फोटो के साथ लिखा गया कि 20 अक्टूबर को कैमूर जिले में योगी आदित्यनाथ को सुनने भीड़ इकट्ठा हो गई और पूरा मैदान जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।

एनडीए के समर्थक बिना इस फोटो की सच्चाई जाने इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं। हमारी टीम ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि ये तस्वीर बिहार चुनाव की नहीं बल्कि कई साल पुरानी है। 5 फरवरी 2014 को कोलकत्ता में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रैली की थी। जिसमें हजारों की संख्या में लोग आए थे। जब ऊपर से मैदान की तस्वीर ली गई तो पूरा मैदान खचाखच भरा मिला। अब इसी तस्वीर को योगी आदित्यनाथ की रैली का बताकर वायरल किया जा रहा है। वैसे भी मौजूदा वक्त में किसी भी राजनीतिक रैली में 100 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी है।

Fact Check
दावा
सीएम योगी की रैली में उमड़े हजारों लोग
नतीजा
तस्वीर पीएम मोदी की कोलकत्ता रैली की है












Click it and Unblock the Notifications