Fact Check: जानिए सरकारी नौकरी ऑफर कर रहे इस ग्रांट कमीशन की सच्चाई
नई दिल्ली, 15 अप्रैल: नौकरी की चाहत भला किसे नहीं होती, और जब बात सरकारी नौकरी की हो तो क्या ही कहना। हर कोई सोचता है कि कुछ ले देकर अगर सरकारी नौकरी मिल जाए तो हमेशा की छुट्टी। अच्छी सैलरी, जॉब सिक्योरिटी, आरमदायक शिफ्ट, बेहतर लाइफस्टाइल और अंत में रिटायरमेंट के बाद आराम की जिंदगी। इसे देखते हुए युवा सरकारी नौकरी को प्राथमिकता देते हैं। बैंक, रेलवे, सिविल सर्विस का तो अलग ही क्रेज है। इसी सब को देखते हुए ठगी का धंधा करने वाले लोग इन्हें शिकार बनाते हैं।

ऐसा ही इन दिनों हुआ है। बायो केमिक एजुकेशन ग्रांट कमीशन नाम की एक संस्था की ओर से सरकारी नौकरी ऑफर की जा रही है। नाम देखकर तो आपको लगेगा कि संस्था सरकारी है। इतना ही नहीं ये संस्था खुद भी भारत सरकार से एफिलेटेड होने का दावा करती है। संस्था ने बाकायदा अपने लेट हेड पर लिखा है कि वह भारत सरकार के अधीन सरकारी नौकरी ऑफर कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दावे की सत्यता जांची गई तो कुछ और ही सामने आया। पीआईबी की फैक्ट चेक टीम पाया कि केंद्र सरकार का अंग होने का दावा करने वाला यह संस्थान फर्जी है। इस संस्थान की ओर से सरकारी नौकरी का ऑफर भी फर्जी है। ऐसे में युवाओं को इसके झांसे में नहीं आना चाहिए।
गौरतलब है कि इससे पहले भी इस दावे की पोल खुल चुकी है। साल 2016 में यूजीसी ने एक नोटिस जारी कर बताया था कि बायो केमिक एजुकेशन ग्रांट कमीशन नाम का संस्थान, जो पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में है, वह खुद को भारत सरकार का अंग बताता है। संस्थान का यह दावा फर्जी है। आपको बता दें कि पीआईबी की फैक्ट चेक टीम गलत सूचना को फैलने से रोकता है। सरकार से जुड़ी कोई खबर सच है या झूठ यह जानने के लिए इस टीम की मदद ली जा सकती है। कोई भी संदेहात्मक खबर का स्क्रीनशॉट, ट्वीट, फेसबुक पोस्ट या URL पीआईबी फैक्ट चेक के वॉट्सऐप नंबर 918799711259 पर भेज सकता है।

Fact Check
दावा
Fake
नतीजा
This organization is Fake and is projecting itself to be a body of the Government of India.












Click it and Unblock the Notifications