Fact Check: क्या यूपी में नहीं होंगी बोर्ड परीक्षाएं, जानें क्या है वायरल न्यूज की सच्चाई?
नई दिल्ली, 14 अप्रैल: नए साल की शुरुआत में कोरोना महामारी का कहर थम सा गया था। जिस वजह से सभी राज्यों ने स्कूल खोल दिए और सामान्य रूप बोर्ड परीक्षाएं करवाने का प्लान बनाया, लेकिन अब हालात बेकाबू हो गए हैं, जहां रोजाना 1.80 लाख के करीब नए मरीज सामने आ रहे हैं। इसके अलावा मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा। जिस वजह से कई राज्यों ने अपने यहां बोर्ड परीक्षाएं अस्थायी रूप से स्थगित कर दी हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर दूसरी अफवाह फैलाई जा रही है।
Recommended Video

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें एक अखबार की कटिंग शेयर की गई है। इस खबर की हेडलाइन में लिखा है कि "नहीं होगी यूपी बोर्ड परीक्षा सबको अच्छे नंबर से पास करेगी सरकार"। खबर के साथ बकायदा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर भी लगी है। छात्रों को लग रहा कि कोरोना के चलते सरकार ने ये फैसला लिया है। इस वजह से वो तेजी से इस खबर को वायरल कर रहे हैं।

जब हमारी टीम ने इस खबर की पड़ताल की तो इंटरनेट पर ऐसा कुछ नहीं मिला। हां कोरोना और पंचायत चुनाव के चलते यूपी बोर्ड ने परीक्षाओं का आगे जरूर बढ़ाया है। अब यूपी बोर्ड की परीक्षाएं मई में होंगी, जो पहले 24 अप्रैल से शुरू होने वाली थीं। वहीं दूसरी ओर जब आप अखबार की कटिंग को ध्यान से देखेंगे तो उसकी हेडिंग में दो पंच हैं। आमतौर पर जब बड़े अखबार हेडिंग में दो पंच लिखते हैं, तो बीच में कॉमा का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस अखबार में नहीं हुआ है। ऐसे में साफ है कि ये फोटो एडिट की हुई है। छात्रों से अपील है कि वो अफवाहों में ना आएं बल्कि परीक्षा की तैयारी करें।

Fact Check
दावा
यूपी बोर्ड ने रद्द की परीक्षाएं
नतीजा
कोरोना और पंचायत चुनाव के चलते तिथियां आगे बढ़ाई गई हैं












Click it and Unblock the Notifications