Fact Check: क्या देश में 25 सितंबर से फिर लगने जा रहा है Lockdown?, जानें वायरल हो रही खबर की सच्चाई
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि कोरोना के मरीजों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी की वजह से एक बार फिर से देश में लॉकडाउन लगने जा रहा है, नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने लॉकडाउन का आदेश दिया है और इस दौरान हर किसी को लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा और ये लॉकडाउन 46 दिन का होगा, साथ ही नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट का मुहर लगा एक लेटर भी वायरल हो रहा है।

खबर में ये भी कहा गया है कि एनडीएमए ने योजना आयोग के साथ मिलकर पीएमओ और गृह मंत्रालय से गुजारिश की है कि 25 सितंबर की रात से लॉकडाउन को लगा दिया जाए, हालांकि इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी, इस खबर के सामने आने से एक बार फिर से आम जनमानस की चिंता बढ़ गई है, लोग सोशल मीडिया पर ही इस खबर से जुड़ा हर अपडेट मांग रहे हैं लेकिन यहां आपको बता दें कि वायरल हो रही इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।

सरकार की तरफ से प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो (PIB) द्वारा किए गए फैक्ट चेक में इस खबर को फर्जी बताया गया है, पीआईबी फैक्ट चेक के मुताबिक केंद्र सरकार ने इस संबंध में न तो कोई आदेश जारी किया है, न ही इस संबंध में कोई विचार विमर्श के लिए नोटिस जारी किया है इसलिए लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। पीआईबी ने लिखा, 'यह लेटर फेक है। एनडीएमए ने फिर से लॉकडाउन लागू करने के लिए कोई ऑर्डर नहीं जारी किया है।'
देश में जारी है कोरोना का तांडव
मालूम हो कि भारत में कोरोना वायरस महामारी का संकट तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 83,809 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस वायरस के कारण 1,054 मरीजों की मौत हो गई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई है, मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के मामले 49 लाख से ऊपर पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान 83,809 नए मामले सामने आए हैं जबकि 1,054 मरीजों की मौत हो गई है। देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 49,30,237 पर पहुंच गई है। इसमें 9,90,061 सक्रिय मामले हैं और 38,59,400 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या वे ठीक हो गए हैं।

Fact Check
दावा
देश में 25 सितंबर से फिर लगने जा रहा है Lockdown
नतीजा
दावा गलत है..प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो (PIB) द्वारा किए गए फैक्ट चेक में इस खबर को फर्जी बताया गया है
Rating
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications