Fact Check: सरकार सभी बेरोजगारों को हर महीने देगी भत्ता? जानिए वायरल मैसेज की सच्चाई
नई दिल्ली, 9 नवंबर: इंटरनेट एक ओर सूचनाओं को तेजी से पहुंचाने का जरिया बना है तो वहीं दूसरी ओर इसके इस्तेमाल से गलत जानकारियां भी लोगों को दी जा रही हैं। कई तरह की गलत जानकारी देकर ठगी का काम भी हो रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार एक मैसेज वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार 'प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता योजना' के तहत सभी बेरोजगारों को तीन हजार रुपए प्रति माह देने जा रही है। इसमें एक लिंक पर रजिस्ट्रेशन के नाम पर कुछ फीस भी मांगी जा रही है। बता दें कि ये एक फेक मैसेज है, इसके झांसे में आकर आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज में कहा गया है कि प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता योजना 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन करा दीजिए। इसक लिए एक लिंक भेजा जाता है। इस पर क्लिक करने पर आप आपसे कुछ ऐसे जानकारियां हासिल की जा सकती हैं या फोन से चुराई जा सकती हैं जिनके जरिए आपके बैंक आपका अकाउंट में भी सेंध लग सकती है। भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि उनकी ओर से ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। ऐसे में इस तरह के किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें।
फ्री में लैपटॉप बांटे जाने का फर्जी मैसेज भी चल रहा
सोशल मीडिया आए दिन किसी ना किसी सरकारी योजना के नाम के कई मैसेज वायरल होते रहते हैं। बेरोजगारी भत्ते के अलावा एक और मैसेज सर्कुलेट हो रहा है। सोशल मीडिया पर यह मैसेज फैलाया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा युवाओं को मुफ्त लैपटॉप देने का ऐलान किया है। इस भ्रामक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि फ्री लैपटॉप के लिए आपको जल्द से जल्द आवेदन करना होगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज में कहा गया है कि, मोदी सरकार की तरफ बिलकुल फ्री में लैपटॉप वितरण किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री फ्री लैपटॉप वितरण योजना के लिए जल्दी रजिस्टर्ड करें। सरकार ने साफ किया है कि ये एकदम फर्जी है।

Fact Check
दावा
सबको बेरोजगारी भत्ता देने का किया जा रहा दावा
नतीजा
दावा गलत, सरकार ने नहीं चलाई ऐसी कोई स्कीम












Click it and Unblock the Notifications