Fact Check: क्या लोगों के खाते में 2.67 लाख रुपये डाल रही सरकार? जानें फोन पर आ रहे मैसेज का सच

नई दिल्ली, 26 अगस्त: आज ज्यादातर लोगों के हाथ में स्मार्टफोन है, जिस वजह से कोई भी शख्स कहीं से भी लेन-देन कर सकता है। वैसे ये चीजें बहुत सी सहूलियतें देती हैं, लेकिन हर वक्त इस पर फ्रॉड का खतरा मंडराता रहता है। ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले लोग लगातार स्मार्टफोन यूजर्स को चूना लगाने की फिराक में रहते हैं। इसके लिए वो रोजाना नए-नए तरीके इजात करते हैं। अब इसी तरह के एक फ्रॉड को लेकर प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो ने चेतावनी जारी की है।

fake message

दरअसल इन दिनों लोगों के मोबाइल पर एक टेक्स्ट मैसेज आ रहा है। जिमसें लिखा है कि आपके अकाउंट में 2.67 लाख रुपये क्रेडिट हुए हैं। ये पैसे सरकारी योजना के तहत आए हैं। अगर आपको पैसे लेने हैं, तो तुरंत नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। मैसेज के अंत में एक लिंक दिया हुआ है। वैसे अब ज्यादातर लोग तो ऐसे मैसेज को लेकर जागरुक हो गए हैं, लेकिन बहुत से लोग अभी भी गलती कर देते हैं। जिस वजह से उनको अपनी मेहनत की कमाई गंवाकर खामियाजा भुगतना पड़ता है।

पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट कर लिखा कि क्या आपको ये दावा करने वाला मैसेज मिला है कि सरकारी योजना के तहत आपके खाते में 2,67,000 रुपये जमा किए गए हैं? अगर हां तो आप सावधान रहे। ये मैसेज पूरी तरह से फेक है। भारत सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है, ना ही इस तरह के मैसेज उसकी तरफ से भेजे जा रहे हैं। इस वजह से सभी को पूरी तरह से सावधान रहना चाहिए।

क्या होता है लिंक में?
फ्रॉड करने वाले लोग तरह-तरह के लिंक लोगों को भेजते हैं। जब भी कोई उसको ओपन करता है, तो वो उसका नाम, पता, बैंक अकाउंट नंबर आदि ले लेते हैं, जबकि दूसरे तरीके में ऐसे लिंक के जरिए फोन्स को हैक किया जाता है, ताकि उस शख्स के अकाउंट में पड़े पैसे को उड़ाया जा सके। ऐसे में कभी भी फोन पर आए अनजान लिंक को क्लिक नहीं करना चाहिए।

Fact Check

दावा

सरकारी योजना के तहत मिल रहे 2.67 लाख

नतीजा

फ्रॉड करने वाले लोग ये मैसेज भेज रहे

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+