Fact Check: क्या क्विज पूरा करने पर मारुति सुजुकी दे रही नई कार? जानें वायरल कैंपेन का सच

नई दिल्ली, 29 अगस्त: आज हर कोई सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है। जिस वजह से ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों के लिए सोशल मीडिया यूजर्स सबसे आसान निशाना हैं। रोजाना आप जब भी फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि खोलते हैं, तो आपको वहां पर फ्री में कार, मोबाइल जीतवाने वाले पोस्ट दिख जाते होंगे। बहुत से लोग फ्री के चक्कर में पड़कर अपना सब कुछ गंवा देते हैं। अब इसी तरह की एक पोस्ट मारुति सुजुकी को लेकर वायरल हो रही है।

social media

सोशल मीडिया पर इन दिनों मारुति सुजुकी से जुड़ी एक पोस्ट दिख रही। जिसमें दिए लिंक पर क्लिक करने पर एक पेज खुलता है, जिस पर मारुति सुजुकी का लोगो बना है। साथ ही नीचे लिखा गया कि मारुति सुजुकी की 40वीं एनिवर्सरी का सेलिब्रेशन। नीचे दिए सवालों का जवाब देकर आप एक कार जीत सकते हैं। इसके बाद लोगों से चार आसान सवाल पूछे गए, जैसे- क्या आपने मारुति सुजुकी का नाम सुना है? चारों सवालों का जवाब देने के बाद मैसेज आया कि आपने एक बलेनो कार जीत ली है। अब आप पांच ग्रुप और 20 दोस्तों को इस प्रमोशन के बारे में बताएं। फिर आप अपना रजिस्ट्रेशन करें और पूरा एड्रेस लिखें। 5-7 दिन में गाड़ी आपके घर आ जाएगी।

वहीं ट्विटर पर अरुण अग्रवाल नाम के यूजर ने इसका स्क्रीनशॉट साझा किया। साथ ही मारुति सुजुकी को टैग कर पूछा कि क्या सोशल मीडिया पर चल रहा ये अभियान सही है? इस पर जवाब देते हुए मारुति सुजुकी ने कहा कि उनकी ओर से ऐसी कोई प्रतियोगिता नहीं चलाई जा रही है। सोशल मीडिया पर प्रचारित की जा रही प्रतियोगिता फर्जी है। हम ग्राहकों से सही अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट http://marutisuzuki.com और आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर जाने का आग्रह करते हैं।

आप भी बचकर रहें
आमतौर पर फ्रॉड करने वाले लोग आपको फ्री में कार दिलाने की बात कहेंगे। इसके बाद या तो आपके बैंक डिटेल के साथ ओटीपी मांगेंगे या फिर आपको इंश्योरेंस का पैसे देने की बात कहेंगे। दोनों ही मामलों में आपको चूना लग सकता है। जिस वजह से ऐसे ऑफर से बचना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि इस दुनिया में कोई भी चीज फ्री नहीं मिलती है।

Fact Check

दावा

क्विज पूरा करने पर मारुति सुजुकी दे रही नई कार

नतीजा

कैंपेन फेक है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+