Fact Check: महिलाएं न हों गुमराह, केंद्र सरकार नहीं दे रही कोई लोन, जानिए वायरल दावे का सच

नई दिल्ली, 22 फरवरी। उत्तर प्रदेश सहित देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई है, इस बीच सोशल मीडिया पर मोदी सरकार की योजनाओं से जुड़े कई वीडियो और फोटो वायरल किए जा रहे हैं। हाल ही में एक यूट्यूब वीडियो में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार सभी महिलाओं को 'प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना' के तहत 2 लाख 20 हजार रूपए की नकद धनराशि और साथ ही 25 लाख रुपए तक का लोन दे रही है। अब पीआईबी फैक्ट चेक ने इस पोस्ट की सच्चाई का खुलासा किया है।

Fact Check: Women should not be misled central government is not giving any loan

केंद्रीय गृह मंत्रालय की प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) इकाई लगातार इंटरनेट पर वायरल होने वाले फर्जी पोस्ट पर देश की जनता को जागरुक करने का काम कर रही है। मंगलवार को पीआईबी ने उस पोस्ट को लेकर सच का खुलासा किया जिसमें केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महिलाओं को 2 लाख और 25 लाख रुपए देने का दावा किया गया। पीआईबी ने इस संबंध में किए अपने ट्वीट में कहा, 'एक YouTube वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार सभी महिलाओं को 'प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना' के तहत 2 लाख 20 हजार रूपए की नकद धनराशि और साथ ही ₹25 लाख तक का लोन दे रही है।'

यह भी पढ़ें: फैक्ट चेक: वाराणसी में पीएम के सामने लगे 'हाय हाय मोदी' के नारे? जानें सच

पीआईबी की आधिकारिक ट्विटर प्रोफाइल में इस दावे का खंडन किया गया है और इसे फर्जी बताया है। पीआईबी फैक्ट चेक के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा ऐसी (प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना) कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। पीआईबी ने ट्विटर पर उस दावे का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है, 'बिना गारंटी, बिना ब्याज, बिना सिक्योरिटी... एसबीआई दे रहा है सभी महिलाओं को 25 लाख का लोन। पूरे भारत की महिलाओं के लिए नारी शक्ति योजना 2021'। एक बार फिर आपको बता दें कि केंद्र सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है, किया जा रहा दावा फर्जी है।

Fact Check

दावा

'प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना' महिलाओं को मिलेगा लोन।

नतीजा

केंद्र सरकार द्वारा ऐसी (प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना) कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+