फैक्ट चेक: वाराणसी में पीएम के सामने लगे 'हाय हाय मोदी' के नारे? जानें सच

नई दिल्ली, 24 दिसंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में पुनर्निर्मित काशी-विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करने के लिए वाराणसी गए थे। काशी प्रवास के दौरान पीएम मोदी ने शहर में हो रहे पुनर्निर्माण का निरीक्षण भी किया था। अब इसी घटना से जोड़ा हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में लोगों को मोदी विरोधी नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं । दावा किया जा रहा है कि मीडिया ने वाराणसी में लोगों ने द्वारा पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाए गए इन नारों को नहीं दिखाया गया है।

Viral video Fact Check anti modi slogans raised in varanasi is doctored

सोशल मीडिया लोग मोदी से जुड़ा 26 सेकंड का एक वीडियो शेयर कर रहे हैं। इसमें पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बनारस की गलियों में भ्रमण कर रहे हैं, जबकि वहां सड़क के किनारे खड़े लोग हाय-हाय मोदी के नारे लगा रहे हैं। वीडियो में कुछ और एंटी पीएम मोदी नारे भी सुनाई दे रहे हैं। वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि मीडिया ने इस खबर को नहीं दिखाया है।

वन इंडिया की फैक्ट चैक टीम ने इस दावे की पड़ताल की है। पड़ताल में पता चला है कि, ,सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को एडिट किया गया है। उसमें छेड़छाड़ की गई है। इस घटना के कई वीडियो ट्विटर पर शेयर किए गए हैं। जिसमें दिख रहा है कि, जब पीएम मोदी और सीएम योगी रात में बनारस में भ्रमण कर रहे थे, तब वहां मौजूद लोगों ने एंटी नारे नहीं लगाए हैं, बल्कि मोदी जिंदाबाद, जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारे लगाए गए थे।

एएनआई और एबीपा न्यूज ने भी इस घटना के वीडियो शेयर किए हैं। 13 दिसंबर को मेगा काशी-विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी और सीएम योगी अचानक रात्रि निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। रिवर्स इमेज सर्च की मदद से हमने पाया कि वरिष्ठ पत्रकार रोहन दुआ ने वायरल वीडियो से मेल खाता एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एंटी मोदी नारे नहीं बल्कि मोदी के समर्थन में नारे लगते दिख रहे हैं।

इसी तरह के कई अन्य वीडियो और खबरें हमें सर्च के दौरान मिली। जिससे साफ हो गया कि, एंटी मोदी नारों का वायरल हो रहा वीडियो फेक है। ये सभी वीडियो इवेंट के खत्म होने के लगभग 24 घंटों पर शेयर किए गए हैं। वीडियो को एडिट करके गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

Fact Check

दावा

प्रधानमंत्री के बनारस में रात्रिकालीन भ्रमण के दौरान लगे एंटी मोदी नारे

नतीजा

पड़ताल में पता चला है कि, ,सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को एडिट किया गया है। उसमें छेड़छाड़ की गई है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+