Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Fact Check-Rahul Gandhi Kids: क्या राहुल गांधी हैं शादीशुदा? लंदन में रहते हैं उनके बच्चे? वायरल दावों का सच!

Rahul Gandhi Kids: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की निजी जिंदगी हमेशा से चर्चा का विषय रही है। हाल ही में एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया, जिसमें दावा किया गया कि राहुल गांधी शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे लंदन में रहते हैं।

एक इंस्टाग्राम चैनल पर एक ज्योतिषी ने यह सनसनीखेज दावा किया, जिसके बाद लोग हैरान हैं कि क्या यह सच है? साथ ही, राहुल गांधी की प्रणीति शिंदे के साथ शादी की अफवाहें भी फिर से उछल रही हैं। आइए, जानते हैं क्या है सच?

Rahul Gandhi kids fact check

Rahul Gandhi Kids Truth: राहुल गांधी की शादी और बच्चे?

इंस्टाग्राम पर podcast.with.mayur के एक वीडियो में एक ज्योतिषी ने दावा किया, 'राहुल गांधी की शादी हो चुकी है। उनके एक बेटा और एक बेटी है, जो लंदन में रहते हैं। वे अपने बच्चों से मिलने विदेश जाते हैं।' इस वीडियो ने X, फेसबुक और व्हाट्सएप पर तूफान मचा दिया। कुछ यूजर्स ने इसे सच मान लिया, तो कुछ ने इसे 'बकवास' करार दिया।

Fact Check: क्या है सच?

हमने इस दावे की गहराई से जांच की और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर तथ्य सामने आए:-

1. Rahul Gandhi Marriage Claim Fake-राहुल गांधी की शादी का दावा फर्जी:

राहुल गांधी ने अपनी शादी को लेकर कभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। उनकी 2019 और 2024 की लोकसभा चुनाव नामांकन याचिकाओं में 'वैवाहिक स्थिति' कॉलम में 'अविवाहित' (Unmarried) दर्ज है। यह दावे अफवाह हैं। कोई विश्वसनीय स्रोत या दस्तावेज यह साबित नहीं करता कि राहुल गांधी शादीशुदा हैं।

Fact Check Rahul Gandhi Kids

2. Rahul Gandhi Two Kids: लंदन में बच्चे? नाम- नियाक और माइनक? कोई सबूत नहीं, सब फेंक!

ज्योतिषी के दावे में लंदन में राहुल के दो बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) का जिक्र है, लेकिन इसका कोई ठोस सबूत नहीं मिला। आपको बता दें कि, 2017 में एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें राहुल गांधी स्पैनिश-अमेरिकी एक्ट्रेस नथालिया रामोस के साथ थे। उस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रही कि, राहुल की पत्नी है और दो बच्चे (नियाक और माइनक) लंदन में हैं। लेकिन, जब बूम और Logically Facts ने इसकी जांच की और पाया कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है। रामोस ने खुद इसे लॉस एंजिल्स में बर्गग्रुएन इंस्टीट्यूट के एक इवेंट की तस्वीर बताया था, लेकिन इसे गलत तरीके से उनकी 'पत्नी' के रूप में प्रचारित किया गया।

Rahul Gandhi kids fact check

3. Rahul Gandhi Wife, Kids Truth: 2024 में बच्चों और महिला संग वायरल तस्वीर का क्या सच?

2024 में वायरल तस्वीर में राहुल गांधी एक महिला और तीन बच्चों के साथ दिखे। दावा किया गया कि यह उनकी पत्नी 'जोनिता विंची' और बच्चे 'नोहक और मिनाक' हैं। लेकिन, जांच में पाया गया कि यह तस्वीर 2022 की भारत जोड़ो यात्रा की है। इसमें दिख रही महिला राजस्थान के बारां जिले की महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका नंदवाना हैं, और बच्चे उनकी बेटियां हैं। राहुल ने इन बच्चों को उज्जैन में हेलिकॉप्टर राइड का वादा किया था, जिसे उन्होंने बूंदी, राजस्थान में पूरा किया।

4. Rahul Gandhi Praniti Shinde Marriage Truth: प्रणीति शिंदे से शादी की अफवाह:

Rahul Gandhi kids fact check

सोलापुर से कांग्रेस सांसद प्रणीति शिंदे (Praniti Shinde)के साथ राहुल गांधी की शादी की अफवाहें 2024 में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उड़ीं, जब दोनों की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं। अक्टूबर 2024 में प्रणीति के पिता और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने इन अफवाहों को 'बकवास' और 'गलत प्रचार' बताया। प्रणीति और राहुल सिर्फ सहकर्मी हैं।

5. ज्योतिषी का दावा: बिना सबूत की बात:

podcast.with.mayur के ज्योतिषी ने राहुल की शादी और बच्चों का दावा किया, लेकिन इसके लिए कोई सबूत नहीं दिया। यह पूरी तरह से अफवाह है। राहुल गांधी ने इस वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, और उनके करीबी सूत्रों ने इसे 'बेतुका' बताते आए हैं।

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi Caste: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पारसी या ब्राह्मण? क्या है जाति और गोत्र? कहां अटका शादी का योग?

राहुल गांधी की निजी जिंदगी: क्या कहते हैं वे खुद?

राहुल गांधी (जन्म: 19 जून 1970) 55 साल के हैं और अपनी निजी जिंदगी को निजी रखते हैं। कई इंटरव्यूज में उन्होंने शादी के सवाल पर हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया:-

  • 2023 में NDTV को दिए इंटरव्यू में राहुल ने कहा, 'जब सही लड़की मिलेगी, तब शादी करूंगा। मैं प्यार और परिवार में यकीन करता हूं, लेकिन अभी मेरी प्राथमिकता राजनीति है।'
  • 2018 में उन्होंने मजाक में कहा, 'मैं कांग्रेस से शादीशुदा हूं।'
  • उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी 2022 में कहा, 'राहुल का फोकस देश की सेवा पर है। शादी का फैसला उनका निजी है।'

खबर का निचोड़ ये है कि राहुल गांधी अविवाहित हैं और उनकी कोई बाइलॉजिकल संतान नहीं है। हालांकि, पहलगाम अटैक में अनाथ हुए 22 बच्चों को जरूर उन्होंने गोद लिया, ताकी उनका भविष्य उज्जवल रहे।

22 बच्चों को गोद लेने का दावा: सच

राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी गोलाबारी में अनाथ हुए 22 बच्चों की शिक्षा और भरण-पोषण की जिम्मेदारी ली है। मई 2025 में पूंछ दौरे के दौरान उन्होंने इन बच्चों से मुलाकात की और उनकी ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई का खर्च उठाने का वादा किया। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा ने बताया कि पहली किस्त जल्द जारी होगी।

दावे फर्जी, राहुल अविवाहित

हमारी जांच में साफ है कि राहुल गांधी की शादी और लंदन में बच्चों के दावे पूरी तरह फर्जी हैं। वायरल तस्वीरें भारत जोड़ो यात्रा (2022) की हैं, और ज्योतिषी का दावा बिना सबूत का और फर्जी है। राहुल गांधी अविवाहित हैं, और उनकी प्राथमिकता राजनीति और सामाजिक कार्य हैं, जैसा कि पूंछ के 22 बच्चों को गोद लेने से जाहिर होता है। सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहों से सावधान रहें। क्या आप भी इस दावे पर विश्वास कर बैठे थे? कमेंट में बताएं, और ऐसी Fact Check खबरों के लिए बने रहें...

ये भी पढ़ें- Video: क्या सच में तय हो गई है राहुल गांधी और सांसद प्रणीति शिंदे की शादी? अब खुद पिता सुशील शिंदे ने बताया सच

Fact Check

दावा

Rahul Gandhi Kids

नतीजा

राहुल गांधी की शादी और लंदन में बच्चों के दावे पूरी तरह फर्जी हैं।

Rating

Mostly False
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+