Fact Check: बेटियों को हर महीने 5000 रुपये देगी मोदी सरकार ? जानें वायरल वीडियो का सच
नई दिल्ली, 31 अगस्त: सोशल मीडिया में इस समय एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश की सभी बेटियों को हर महीने 5000 रुपये नकद देगी। वायरल वीडियो में जिस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा पैसा दिया जा रहा है। उसका नाम 'पीएम कन्या आशीर्वाद योजना' बताया जा रहा है। इस वायरल हो रहे मैसेज को लेकर सरकार की ओर से फैक्ट चेक जारी किया गया है।

एक यूट्यूब वीडियो में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री कन्या आशीर्वाद योजना के तहत सभी बेटियों को हर महीने 5,000 रुपये की नगद राशि मिलेगी। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पैसे अभिभावकों के बैंक खाते में दिये जायेंगे। वीडियो में यह भी दावा किया जा रहा है कि सरकार 18 साल की उम्र तक सभी बच्चियों को 5000 रुपये देगी।

इस वायरल वीडियो की पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने पड़ताल की। जिसमें टीम ने पाया कि जो दावा किया जा रहा है, वह पूरी तरह से फर्जी है। फैक्ट चेक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से वायरल वीडियो की तस्वीर शेयर की है। जिसमें बताया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री कन्या आशीर्वाद नाम की ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। वायरल हो रहा वीडियो फेक है।
पीआईबी फैक्ट चेक सोशल मीडिया पर वायरल फेक मैसेज या पोस्ट को सामने लाती है और उनका खंडन करता है। ये सरकारी नीतियों और स्कीमों पर गलत जानकारी का सच सामने लेकर आता है। अगर आप भी किसी वायरल मैसेज का सच जानना चाहते हैं तो 918799711259 इस मोबाइल नंबर या [email protected] पर मेल कर सकते हैं।

Fact Check
दावा
एक #YouTube वीडियो में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री कन्या आशीर्वाद योजना के तहत सभी बेटियों को हर महीने ₹5,000 की नगद राशि मिलेगी
नतीजा
यह दावा फ़र्ज़ी है, केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications