Fact Check: तमिलनाडु बीजेपी की यह तस्वीर निकली फर्जी, जानिए फोटो की असली हकीकत
नई दिल्ली, 09 जून: देश के ज्यादातर राज्यों में अपनी सरकार बनाने वाली बीजेपी दक्षिण के राज्यों में अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी हुई है। इस बीच सोशल मीडिया पर हाल ही में तमिलनाडु से एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसको बीजेपी के कई नेताओं ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है, फोटो के साथ कैप्शन में लिखा 'तमिलानाडु में कमल खिल रहा है'। लेकिन जब इस फोटो की सच्चाई सामने आई तो मामला कुछ और निकला।

दरअसल, तमिलनाडु में एक बहुत ऊंचे पोल पर बीजेपी का झंडे फहराने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस तस्वीर को हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रज्ज्वल बस्टा और उत्तरी दिल्ली के पूर्व मेयर रविंदर गुप्ता सहित कई नेताओं ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया था। फोटो में चार कार्यकर्ताओं को पार्टी का झंडा फहराते हुए दिखाया गया है, जो एक दूसरे के कंधों पर खड़े हैं। इस फोटो पर "तमिलनाडु में कमल खिल रहा है" जैसे कैप्शन के साथ पोस्ट की जा रही है, लेकिन फैक्ट चेक में इस फोटो की असलियत कुछ और सामने आई है।
वायरल तस्वीर का जब फैक्ट चेक किया गया, तो खुलासा हुआ कि इस फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई थी। वायरल फोटो असल में बहुजन समाज पार्टी की है, जिसके झंडे की जगह बीजेपी का झंडा लगाया गया है।
बता दें कि 31 मई को बसपा की तेलंगाना इकाई की प्रवक्ता शिरीशा स्वेरो अकिनापल्ली के अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस तस्वीर को ट्वीट था, जिसमें बसपा का झंडा फहराते हुए लोग नजर आ रहे हैं। ऐसे में इससे खुलासा होता है कि फोटो में छेड़छाड़ करके बीजेपी के झंडे का इस्तेमाल किया गया था। असली फोटो में बसपा का ही झंडा था। जिसके बाद यह तस्वीर पूरी तरह से फर्जी साबित होती है।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि पोल पर कार्यकर्ता बीजेपी का झंडा फहरा रहे हैं।
नतीजा
असल में फोटो बसपा की है, और झंडा भी बसपा का फहराया जा रहा है, वायरल फोटो फेक है।












Click it and Unblock the Notifications