Fact Check: 12 घंटे के सफर में नहीं लगेगा टोल टैक्स? जानिए वायरल मैसेज की सच्चाई
Fact Check News: सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें टोल टैक्स को लेकर केंद्रीय मंत्री के हवाला से दावा किया जा रहा है कि 12 घंटे की पर्ची कटाने पर किसी तरह का टोल शुल्क नहीं लगेगा। साथ ही अकाउंट से कटा हुआ टोल का पैसा वापस आ जाएगा। ऐसे में क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई जानिए...

सोशल मीडिया किसी भी जानकारी को जल्द लोगों तक पहुंचाने का सबसे अच्छा जरिया है, लेकिन यहां भी आए दिन नए तरीके के मैसेज और सूचनाएं वायरल होती हैं, जिस पर लोग बिना सोचे समझे विश्वास कर लेते हैं और आगे शेयर करने लगते हैं। अब ऐसा ही एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अगर कोई यात्री 12 घंटे में यात्रा से वापस लौट आता है तो उसे टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह फर्जी दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री @nitin_gadkari के आदेशानुसार अगर आप अपनी यात्रा के दौरान 12 घंटे में वापस आ सकते हैं तो आपको रिटर्न जर्नी का कोई टोल टैक्स नहीं देना होगा #PIBFactCheck
▶️ @MORTHIndia द्वारा यह आदेश जारी नहीं किया गया है pic.twitter.com/2ii8q19ONv
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) October 15, 2022
वायरल मैसेज में बताया गया है कि आप टोल प्लाजा पर पर्ची कटवाते हैं तो आपसे पूछा जाता है कि आप एक साइड की या दोनों साइड की तो आप कहे कि 12 घंटे की पर्ची दें। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नाम भी लिखा हुआ है। इस वायरल मैसेज में किए गए दावों की PIB Fact Check ने हकीकत बताई है।
जानिए क्या है सच?
PIB Fact Check ने ट्विट करते हुए बताया कि एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह फर्जी दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री के आदेशानुसार अगर आप अपनी यात्रा के दौरान 12 घंटे में वापस आ सकते हैं तो आपको रिटर्न जर्नी का कोई टोल टैक्स नहीं देना होगा। सड़क और परिवहन मंत्रालय ने यह आदेश जारी नहीं किया गया है। ऐसे में साफ है कि यह मैसेज पूरी तरह से फेक है।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि यात्रा के दौरान 12 घंटे में वापस आ सकते हैं तो आपको रिटर्न जर्नी का कोई टोल टैक्स नहीं देना होगा।
नतीजा
दावा पूरी तरह से फेक है।












Click it and Unblock the Notifications