Fact Check: तेज बहाव के बीच सेना ने बचाई लोगों की जान, जानिए श्रीगंगानगर के वायरल Video की सच्चाई

नई दिल्ली, 18 जुलाई: देश के कई हिस्सों में मानसून जमकर मेहरबान है। महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित देश के ज्यादातर हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। इस बीच राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में बाढ़ के हालात बने हुए है। कॉलोनी से लेकर घरों तक पानी घुसा हुआ है, जिसके चलते आम जनता को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर सेना के एक रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको श्रीगंगानगर में आई बाढ़ से जोड़कर वायरल किया गया है। क्या है इस वीडियो की हकीकत जानिए, सच्चाई?

भारतीय सेना के बचाव अभियान का Video वायरल

भारतीय सेना के बचाव अभियान का Video वायरल

मानसून के सीजन में लगातार बारिश का दौर जारी है। ऐसे में कुछ राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति के बीच भारतीय सेना के बचाव अभियान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हो रहा है। वायरल वीडियो में सड़क पर तेज बहाव के साथ पानी बहता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं सेना के जवान एक दुकान में फंसे लोगों को सुरक्षित ले जाने के लिए चेन बनाकर लोगों को बचाते दिखाई दे रहे हैं।

श्रीगंगानगर बाढ़ से जोड़ा सेना का ऑपरेशन

श्रीगंगानगर बाढ़ से जोड़ा सेना का ऑपरेशन

इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि यह राजस्थान के श्रीगंगानगर की घटना है, जहां बाढ़ के कहर के बचाने के लिए सेना ने मोर्चा संभाला है। एक यूजर वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- गंगानगर में बाढ़ की स्थिति के बीच भारतीय सेना बचाव में आई है।'

एक साल पुराना वीडियो, नैनीताल की घटना

एक साल पुराना वीडियो, नैनीताल की घटना

वहीं जब फैक्ट चेक में इस वीडियो की सच्चाई का पता लगाया तो यह वीडियो पूरी तरह से भ्रामक साबित हुई। श्रीगंगानगर से जोड़कर शेयर की गई वीडियो असल में काफी पुरानी है। भारतीय सेना ने पिछले साल उत्तराखंड के नैनीताल में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था, जिसकी यह वीडियो है। अक्टूबर 2021 को नैनी झील में भारी बारिश के बाद कई पर्यटक दुकानों के अंदर फंस गए थे। उन्हें बचाने के लिए सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था।

सेना और बीएसएफ निकाल रही इलाके से पानी

सेना और बीएसएफ निकाल रही इलाके से पानी

इधर, भारी बारिश के बाद श्रीगंगानगर में हाल ही में कई हिस्सों में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई, जहां रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभालते हुए सेना और बीएसएफ को तैनात किया गया था। हालांकि वायरल वीडियो जो श्रीगंगानगर का होने का दावा कर रहा है वो पूरी तरह से फेक हैं। असल में यह वीडियो एक साल पुराना और उत्तराखंड के नैनीताल का है।

(यह फोटो श्रीगंगानगर में बचान अभियान की असली तस्वीर है)

Fact Check

दावा

सेना का एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया जा रहा है कि जवानों ने लोगों को बचाया।

नतीजा

वायरल वीडियो नैनीताल का है, जिसको श्रीगंगानगर से जोड़कर वायरल किया गया है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+