Fact Check: क्या राजस्थान में महंत बालकनाथ योगी CM, किरोड़ीलाल मीणा व दीया कुमारी डिप्टी सीएम बन गए?
Rajasthan CM and Deputy CM: राजस्थान को भी यूपी की तर्ज योगी सीएम मिला है। अलवर के तिजारा सीट से जीतकर आए महंत बालकनाथ योगी को मुख्यमंत्री बनाया गया है। ऐसी पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जानिए उसकी सच्चाई।
वायरल पोस्ट के अनुसार इस बार राजस्थान में एक नहीं बल्कि दो उप मुख्यमंत्री भी होंगे। यह पद सवाई मोधापुर सीट से जीते किरोड़ीलाल मीणा और जयपुर शहर की विद्याधर नगर सीट से रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज करने वालीं दीया कुमारी को डिप्टी सीएम बनाया गया।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में 25 नवंबर को मतदान हुआ था। 3 दिसंबर को मतों की गिनती की गई तो राजस्थान में राज बदल गया। राजस्थान की 199 सीटों में से भाजपा को 115 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिला जबकि कांग्रेस 69 सीट ही हासिल कर सत्ता से बाहर हो गई।
मतगणना के बाद भाजपा आलाकमान ने बाबा बालकनाथ को तुरंत दिल्ली बुला लिया था। भाजपा के अन्य बड़े नेता भी दिल्ली में राजस्थान सीएम पद को लेकर मंथन कर रहे हैं। जल्द ही राजस्थान में विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो सकती है।
यह भी पढ़ें - Rajasthan CM: वसुंधरा राजे के तीसरी बार राजस्थान सीएम बनने की राह में कहां फंसा है असली पेंच?
इधर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी राजस्थान की नई के गठन को लेकर खासी सक्रिय हो गई हैं। वसुंधरा राजे ने जयपुर में अपने आवास 60 से अधिक विधायकों से मुलाकात की है। इस मुलाकात को राजे का शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है।
विधायक दल की बैठक की डेट अभी तय नहीं हुई है। इस बीच सोशल मीडिया पर भाजपा के लेटर हैड पर 6 दिसंबर की डेट और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षरों के साथ पोस्ट वायरल हो रही है, जिसके अनुसार राजस्थान के नए मुख्यमंत्री महंत बालकनाथ, किरोड़ीलाल व दीया कुमारी उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।
राजस्थान सीएम वाली पोस्ट की हकीकत
राजस्थान में एक मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री वाली पोस्ट फर्जी है। खुद राजस्थान भाजपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर यह जानकारी दी कि महंत बालकनाथ को सीएम व किरोड़ी लाल व दीया कुमारी को डिप्टी सीएम बनाए जाने की पोस्ट फेक है।

Fact Check
दावा
राजस्थान में महंत बालकनाथ मुख्यमंत्री व किरोड़ीलाल मीणा और दीया कुमारी उप मुख्यमंत्री बने।
नतीजा
भाजपा ने इस दावे को फर्जी बताया है।












Click it and Unblock the Notifications