Fact Check: रामजन्मभूमि में सोने की तरह चमक रहे पंडाल का वीडियो वायरल, जानें क्या है सच्चाई?
नई दिल्ली: अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद 5 अगस्त को अयोध्या आकर मंदिर की आधारशिला रखेंगे। जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पूरी अयोध्या को सजाया-संवारा जा रहा है। रामजन्मभूमि परिसर में भी विशेष पंडाल लगाया जा रहा है, जहां पर पीएम मोदी मंदिर की आधारशिला रखेंगे। इस बीच अयोध्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइये जानते हैं क्या है उसकी सच्चाई।

क्या है वीडियो में?
वायरल हो रहा वीडियो करीब 2 मिनट का है। जिसमें लिखा गया है कि 5 अगस्त के लिए अयोध्या में तैयारियां। इस वीडियो में एक पंडाल दिखाई दे रहा है, जिसमें हजारों दीपक जल रहे हैं। इसके अलावा गोल्डन कलर के पंडाल ने खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। इस वीडियो को देखने पर लग रहा है कि किसी खास उत्सव की तैयारी चल रही है। इसके अलावा तमाम लोग तैयारियां में जुटे हैं। सोशल मीडिया पर इसे अयोध्या का बताकर तेजी से वायरल किया जा रहा है।
क्या है सच्चाई?
जब हमने इस वीडियो की जांच की तो कई चीजें अटपटी लगीं। जैसे-वीडियो में किसी शख्स ने मास्क नहीं लगाया था। इसके अलावा वीडियो में कई सारी मूर्तियां थीं, जबकि रामजन्मभूमि में किसी तरह के निर्माण पर अब तक प्रतिबंध था। पड़ताल करने पर पता चला कि ये वीडियो रंगनाथ स्वामी टेंपल, हैदराबाद का है, जिसे 6 जनवरी 2020 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। इसी वीडियो को राम मंदिर का बताकर वायरल किया जा रहा है।
Recommended Video

अयोध्या में कैसी हैं तैयारियां?
5 अगस्त को पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए अयोध्या में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नगर निगम अयोध्या को त्रेतायुग का लुक देने में लगा है। इसके लिए अयोध्या को पीले रंग में रंगा जा रहा है। साथ ही दीवारों पर भगवान राम और अयोध्या से जुड़े ऋषियों की तस्वीरें बनाई जा रही हैं। रामजन्मभूमि में भी विशेष पंडाल तैयार किया गया है। जिसमें पीएम मोदी मंदिर की आधारशिला रखेंगे। इसके लिए 40 किलो चांदी की एक शिला भी तैयार करवाई गई है।











Click it and Unblock the Notifications