'वैलेंटाइन डे तक ब्वॉयफ्रेंड बना लो नहीं तो कॉलेज में NO ENTRY', वायरल हुआ सर्कुलर नोट, जानें सच्चाई
'वैलेंटाइन डे तक ब्वॉयफ्रेंड बना लो नहीं तो कॉलेज में NO ENTRY', वायरल हुआ सर्कुलर नोट, जानें सच्चाई
Fact Check: वैलेंटाइन डे वीक शुरू होने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर एक सर्कुलर नोट वायरल हो रहा है। सर्कुलर में लिखा गया है सभी लड़कियां वेलेंटाइन डे से पहले अपना ब्वॉयफ्रेंड बना लें, नहीं तो कॉलेज में एंट्री नहीं मिलने वाली है। आगरा के सेंट जोंस कॉलेज के लेटर हेड पर लिखा ये सर्कुलर काफी वायरल हो रहा है। सर्कुलर में ये भी दावा किया गया है कि कॉलेज प्रशासन की ओर से ये फैसला लड़कियों के सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है। सर्कुलर नोटिस में यह भी कहा गया है कि लड़कियों को अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ एक लेटेस्ट तस्वीर दिखाना जरूरी है। जिस लड़की का ब्वॉयफ्रेंड नहीं होगा, उसे अब कॉलेज में एंट्री नहीं मिलेगी। वायरल सर्कुलर में कॉलेज के एसोसिएट डीन प्रोफेसर आशीष शर्मा के साइन हैं। आइए जाने इस वायरल सर्कुलर नोट के पीछे की क्या है सच्चाई?

एक फेसबुक यूजर ने इस सर्कुलर को शेयर कर लिखा है, प्लीज इसे शिक्षा मंत्री के पास भेजेकर, कॉलेज को सील करवाया जाए। वहीं एक अन्य यूजर ने सर्कुलर नोट को शेयर करते हुए लिखा, ये नोटिफिकेशन है। रिपोर्ट के मुताबिक आगरा के कॉलेज के अलावा चेन्नई के एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से भी ऐसा ही सर्कुलर नोट वायरल हो रहा है।
Fact Check: जानें क्या है सच?
सोशल मीडिया पर आगरा के सेंट जोंस कॉलेज के नाम पर सर्कुलर के वायरल होते ही कॉलेज प्रशासन ने इसे फेक बताया है। इंडिया टुडे फैक्ट चेक के मुताबिक
सर्कुलर के वायरल होते ही कॉलेज के प्रिंसिपल एस.पी. सिंह ने नोटिस जारी कर कहा कि ये सर्कुलर फर्जी है।
कॉलेज के प्रिंसिपल एस.पी. सिंह ने बताया कि कॉलेज की ओर से इस तरह का कोई भी सर्कुलर जारी नहीं किया गया है। कॉलेज के प्रिंसिपल ने बोला, वायरल हो रहे सर्कुलर में जिस प्रोफेसर आशिष शर्मा के साइन हैं, उस नाम का कोई भी प्रोफेसर आगरा के सेंट जोंस कॉलेज में कार्यरत नहीं है।
A fake notification on a fake letterhead of the college has been circulated on the internet by some mischievous...
Posted by St. Johns College Agra on Thursday, January 28, 2021
कॉलेज के प्रिंसिपल एस.पी. सिंह ये कहा किसी ने कॉलेज को बदनाम करने के लिए ऐसा काम किया है। कॉलेज के प्रिंसिपल ने इस तरह की फेक खबरें और झूठी अफवाह को नजरअंदाज करने की सलाह दी है। उन्होंने ये आश्वासन दिया है कि कॉलेज प्रशासन झूठे सर्कुलर को वायरल करने वालों की तलाश में लगे हुए हैं।

Fact Check
दावा
बिना ब्वॉयफ्रेंड के कॉलेज में नहीं मिलेगी एंट्री
नतीजा
कॉलेज ने कहा है कि ये एक फेक न्यूज है
Rating
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications