Fact Check: पीएम योजना के तहत आधार कार्ड से दिया जा रहा है लोन? जानें सच
नई दिल्ली, 31 मार्च: सोशल मीडिया पर आए दिन सरकारी योजना को लेकर कई तरह के भ्रामक मैसेज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। पीएम के नाम पर केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग सोशल मीडिया पर लोगों को गुमराह करने के लिए कई तरह के फर्जी मैसेज वायरल कर रहे हैं। इसी तरह का एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लोन का ऑफर दिया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि, पीएम योजना के तहत आधार कार्ड से लोन दिया जा रहा है। इसके तहत लाभार्थियों को 2 प्रतिशत की दर पर लोन दिया जा रहा है। इस मैसेज में लोन लेने वालों को लोन पर लगने वाले सालाना ब्याज पर 50 फीसदी तक की माफी की भी बात कही गई है। इस मैसेज के साथ एक लिंक दिया है। जिस पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा जा रहा है।

वायरल हो रहे इस मैसेज को लेकर पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट कर लिखा कि, क्या आपके पास भी पीएम योजना के तहत आधार कार्ड से लोन दिए जाने के मैसेज आ रहे हैं?#PIBFactCheck पीएम योजना के तहत आधार कार्ड से लोन दिए जाने का दावा फर्जी है। यह ठगी का एक प्रयास हो सकता है। ऐसे फर्जी मैसेज को साझा ना करें। इस तरह के फर्जीबाड़े से बचने की सलाह दी गई है।
फर्जी खबर यानी फेक न्यूज से निपटने के लिए पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और योजनाओं के बारे में खबरों का सत्यापन करने के लिए एक 'तथ्य जांच इकाई' गठित की है जिसे पीआईबी फैक्ट चेक टीम कहा जाता है। पीआईबी फैक्ट चेक टीम द्वारा आप भी किसी भी संदेश की सत्यता की जांच करा सकते हैं। इसके तहत मीडिया में सरकार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों की सच्चाई का पता लगाया जाता है। अगर आपके पास भी कोई डाउटफुल खबर है तो आप उसे factcheck।pib।gov।in या फिर वॉट्सऐप नंबर +918799711259 या ईमेलः pibfactcheck@gmail।com पर भेज सकते हैं।

Fact Check
दावा
क्या आपके पास भी पीएम योजना के तहत आधार कार्ड से लोन दिए जाने के मैसेज आ रहे हैं?
नतीजा
पीएम योजना के तहत आधार कार्ड से लोन दिए जाने का दावा फर्जी है।












Click it and Unblock the Notifications