Fact Check: क्या यह चार्ट कोल्ड ड्रिंक्स में पाए जाने वाले 'कीटनाशकों' का प्रतिशत दर्शाता है?
Fact-Check: डॉक्टर के मुताबिक कोल्ड ड्रिंक्स सेहत के लिए सही नहीं है। लेकिन अब इस पर एक रिपोर्ट सोशल मीडिया में वायरल हो रही है जिसमें कीटनाशक प्रतिशत के बारे में बताया गया है। लेकिन इस रिपोर्ट की सच्चाई कुछ और ही है।

भारत में बेचे जाने वाले विभिन्न सॉफ्ट ड्रिंक्स में कीटनाशकों का प्रतिशत दिखाने वाला एक ग्राफिक चार्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ग्राफिक में यह भी दावा किया गया है कि यह डेटा कथित तौर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) से प्राप्त किया गया है। ग्राफिक के अनुसार फैंटा पहले स्थान पर है जिनमें कीटनाशकों का उच्चतम प्रतिशत 29.1 प्रतिशत है, इसके बाद फ्रूटी 24.5 प्रतिशत और मिरिंडा 20.7 प्रतिशत है।
क्या है इस डेटा की सच्चाई?
The Quint के फैक्ट चेक के मुताबिक यह डेटा भ्रामक है और आईएमए ने कोल्ड ड्रिंक्स में कीटनाशकों के बारे में ऐसा कोई डेटा जारी नहीं किया है। 2003 में सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) द्वारा इसी तरह का एक अध्ययन किया गया था, जिसमें भारत में कोल्ड ड्रिंक्स में कुछ कीटनाशक अवशेषों का निष्कर्ष निकाला गया था। लेकिन यह डेटा वायरल तस्वीर में दिख रहे डेटा से मेल नहीं खाता।
कीवर्ड से किया गया Fact Check
The Quint के फैक्टचेक में पाया गया कि IMA द्वारा कोल्ड ड्रिंक्स में कीटनाशकों की मौजूदगी के बारे में जारी किया गया ऐसा कोई अध्ययन नहीं मिला। एक कीवर्ड पर इसके बारे में सर्च करने पर भारत में सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) द्वारा तैयार की गई 2003 की रिपोर्ट मिली। जिसमें शीतल पेय में कीटनाशक अवशेषों का विश्लेषण किया गया था। CSE नई दिल्ली में स्थित एक जनहित अनुसंधान करने वाला संगठन है। इस अध्ययन के अनुसार, कोल्ड ड्रिंक्स की सूची में मिरिंडा शीर्ष पर कीटनाशक अवशेषों के उच्चतम प्रतिशत के साथ जबकि स्प्राइट में सबसे कम प्रतिशत था।

Fact Check
दावा
एक ग्राफिक चार्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि IMA ने इस चार्ट मं कोल्ड ड्रिंक्स में मौजूद कीटनाशकों के बारे डेटा जारी किया है।
नतीजा
फैक्ट चेक के मुताबिक यह डेटा भ्रामक है और आईएमए ने कोल्ड ड्रिंक्स में कीटनाशकों के बारे में ऐसा कोई डेटा जारी नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications