FACT CHECK: 19 अप्रैल तक लॉकडाउन, 15 अप्रैल तक 50 हजार मौतें, जानिए वायरल हो रहे इस दावे की सच्चाई
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर चरम पर है। संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और उसी के साथ बढ़ रहा है अफवाहों का सिलसिला। सोशल मीडिया पर अफवाहों वाले फोटो और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। अगर आपने भी ही पढ़ा है कि 9 अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल तक भारत सरकार देश में लॉकडाउन लगाने जा रही है तो आपको बता दें कि ये खबर पूरी तरह गलत है। सरकार की तरफ से लॉकडाउन को लेकर किसी तरह का ऐलान नहीं किया गया है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार द्वारा 9 से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया जाएगा।
Recommended Video

पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने इस तस्वीर को फेक बताया है और कहा है कि यह एक Morphed (छेड़छाड़) की गई तस्वीर है। पीआईबी का कहना है कि भारत सरकार किसी कोई लॉकडाउन नहीं लगाने जा रहा है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि कृपया ऐसी भ्रामक तस्वीरों या संदेशों को गलत संदर्भ में साझा न करें। आपको बता दें कि एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बताया जा रहा है कि WHO ने कहा कि भारत के लिए आने वाले 72 से 108 घंटे बहुत ज्यादा भारी हैं। इस बीच में 50 हजार लोगों की मौत हो सकती है। इस दावे के हर जगह वायरल होने के बाद WHO को इस पर संज्ञान लेना पड़ा।
WHO की तरफ से कहा गया कि ऐसी कोई चेतावनी जारी नहीं की है। आपको बता दें कि पीआईबी की फैक्ट चेक टीम गलत सूचना को फैलने से रोकता है। सरकार से जुड़ी कोई खबर सच है या झूठ यह जानने के लिए इस टीम की मदद ली जा सकती है। कोई भी संदेहात्मक खबर का स्क्रीनशॉट, ट्वीट, फेसबुक पोस्ट या URL पीआईबी फैक्ट चेक के वॉट्सऐप नंबर 918799711259 पर भेज सकता है।

Fact Check
दावा
WHO has warned of 50,000 Covid-19 deaths in India by April 15
नतीजा
The claim is fake and WHO has not issued any such warning












Click it and Unblock the Notifications