Fact Check: क्या सच में एक्टर सोनू सूद ने ज्वाइन कर ली कांग्रेस पार्टी? सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा

नई दिल्ली, 12 जनवरी। बॉलीवुड एक्टर और कोरोना काल में गरीबों के 'मसीहा' सोनू सूद ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है? सोशल मीडिया पर आपने भी ऐसे सवाल या फिर पोस्ट देखें होंगे। कई ट्वीट में दावा किया जा रहा है कि एक्टर सोनू सूद ने अब राजनीति में कदम रख दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह के दावों को लेकर सोनू सूद ने खुद कहा है कि वह राजनीति में शामिल नहीं हुए हैं।

सोनू सूद ने ज्वाइन कर ली कांग्रेस?

सोनू सूद ने ज्वाइन कर ली कांग्रेस?

दरअसल, ये सब उस समय शुरू हुआ जब सोनू सूद की बहन मालविका सूद के कांग्रेस में शामिल होने की खबर आई। उसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग इस बात पर चर्चा करने लगे कि एक्टर सोनू सूद ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। ट्विटर पर तो #SonuSoodWithCongress जैसे ट्वीट भी ट्रेंड होने लगे और यूजर्स ने सोनू को टैग करते हुए उन्हें बधाई भी देना शुरू कर दिया।

ट्विटर यूजर ने किया दावा

ट्विटर यूजर ने किया दावा

इस बीच कई लोग सच में मान बैठे कि एक्टर और कोरोना संकट में मददगार सोनू सूद ने पांजाब कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। इस अफवाह में सबसे बड़ा योगदान ट्विटर यूजर और कथित कांग्रेस कार्यकर्ता सहजाद मलिक का रहा। 6 हजार से अधिक फॉलोअर्स वाले सहजाद ने ट्वीट में सोनू की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'सच्चाई व ईमानदारी व मानवता व गांधी जी के रास्ते पर चलना वाला हर इंसान कांग्रेस के साथ खड़ा है , जनसेवक मशहूर एक्टर सोनू सूद जी कांग्रेस पार्टी में शामिल।'

वायरल ट्वीट में सोनू का पोस्टर भी

वायरल ट्वीट में सोनू का पोस्टर भी

यह ट्वीट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। पोस्ट में सोनू सूद की तस्वीर के साथ कांग्रेस के 'पंजे' का निशान भी दिखाया गया और पोस्टर में लिखा है, 'सोनू सूद अब कांग्रेस के साथ'। हालांकि यह इस ट्वीट के दावे की पड़ताल की गई तो सच कुछ और ही सामने आया। पड़ताल करने पर पता चला कि सोनू सूद को लेकर किए जा रहे ट्वीट और दावे दोनों फर्जी हैं।

सोनू सूद ने खुद किया खंडन

सोनू सूद ने खुद किया खंडन

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने खुद इन दावों का खंडन किया है। अपने एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि वो किसी भी राजनैतिक दल में शामिल नहीं हुए हैं। अगर सोनू सूद सच में किसी पार्टी को ज्वाइन करते या विधानसभा चुनाव में उसका समर्थन करते तो ये बहुत बड़ी खबर होती और इसे मीडिया में प्राथमिकता से कवर किया जाता। हालांकि ऐसी कोई खबर कहीं नहीं छपी। कांग्रेस और सोनू सूद के सोशल मीडिया चैनल्स पर भी ऐसी किसी बात का जिक्र नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में शामिल हुईं सोनू सूद की बहन मालविका सूद! मोगा शहरी सीट से हो सकती हैं उम्मीदवार

Fact Check

दावा

एक्टर सोनू सूद ने ज्वाइन कर ली कांग्रेस पार्टी।

नतीजा

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने खुद इन दावों का खंडन किया है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+