फैक्ट चेक: 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ करने का दावा, जानें वीडियो की सच्चाई
नई दिल्ली, अप्रैल 30: कोरोना महामारी की दूसरी लहर में ये वायरस हर दिन सैकड़ों की संख्या में लोगों की जिंदगियां लील रहा है। कोई कोरोना मरीज सड़क पर तो कोई अस्पतात की चौखट पर बिना इलाज के दम तोड़ रहे हैं। कोरोना मरीज के लिए प्राण वायु आक्सीजन के लिए उनके घर वाले सिलेंडर लेकर दर-दर भटक रहे हैं। कोरोना के मौत के इस तांडव के समय में हर दिन ऐसे केस सामने आ रहे है जिसमें इंसानियत तार-तार होती नजर आ रही है। धन की लालच में लोग कोरोना के इलाज को लेकर तरह-तरह के दावे कर रहे हैं। सोशल मीडियाा पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स कोरोना का 24 घंटे में इलाज करने का दावा कर रहा है। आइए जानते हैं क्या है इस वीडियो की सच्चाई?

सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे वीडियो में एक व्यक्ति 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ करने का दावा कर रहा है।पीआईपी फैक्ट चेक में इस वीडियो की जांच की गई ये दावा फर्जी है। कोविड 19 से जुड़ी सही जानकारी के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट https://mohfw.gov.in पर जाकर चेक करें।
जानें इस वीडियो में क्या किया जा रहा है दावा
इस वीडियो में नाडी वैध उत्तम नाथ नामक व्यक्ति बोलता हुआ आपको सुनाई देगा। ये व्यक्ति दावा कर रहा है कि कोरोना पॉजिटिव मरीज जो बेड पर पड़ा हुआ है जिसे आक्सीजन चढ़ रही है या उसे आक्सीजन की आवश्यकता है वो उस मरीज को 24 घंटे में सही कर सकते हैं। इस वीडियो में व्यक्ति ने अपना मोबाइल नंबर भी शेयर किया है और अधिक से अधिक लोगों तक वीडियो सर्कुलेट करने की बात कही है। जबकि फैक्ट चेक में ये पाया गया कि इस व्यक्ति के सारे दावे फर्जी हैं।
सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे वीडियो में एक व्यक्ति 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ करने का दावा कर रहा है।#PIBFactCheck: वीडियो में किया जा रहा दावा #फर्जी है। #COVID19 से जुड़ी सही जानकारी के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट https://t.co/QrWMzEl2nX विजिट करें। pic.twitter.com/auFX03IABh
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) April 29, 2021

Fact Check
दावा
24 घंटे में कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ करने का दावा
नतीजा
पीआईपी फैक्ट चेक में इस वीडियो की जांच की गई ये दावा फर्जी है












Click it and Unblock the Notifications