Fact Check: ‘कच्चा बादाम' गाने पर डांस करने वाले पुलिसकर्मी असली हैं? जानें क्या है सच

नई दिल्ली, 09 अप्रैल: मूंगफली बेचने वाले भुबन बड्याकर के 'कच्चा बादाम' गाने पर लोग जमकर थिरक रहे हैं। 'कच्चा बादाम' म्यूजिक वीडियो भी लोगों को काफी पसंद आया। गाने की पॉपुलरिटी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि, आम लोगों के अलावा एक्टर्स भी इस गाने पर डांस कर रील शेयर कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ पुलिसकर्मी वर्दी में गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

15 सेकंड के क्लिप हुई वायरल

15 सेकंड के क्लिप हुई वायरल

इस 15 सेकंड के क्लिप में हम देख सकते हैं कि 5 पुलिस अधिकारी 'कच्चा बादाम' सॉन्ग पर नाच रहे हैं। इन पुलिसकर्मियों में एक महिला और अन्य पुरुष हैं। हालांकि, जब लोगों ने सबसे दाएं और बाएं में खड़े पुलिसवालों के डांस स्टेप्स देखे तो उनकी हंसी छूट गई। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहै है कि, पुलिस की वर्दी में डांस कर रहे महिला और पुरुष केरल के पुलिसकर्मी हैं।

कई वेबसाइट ने पुलिसकर्मियों का डांस बताकर चलाई खबर

कई वेबसाइट ने पुलिसकर्मियों का डांस बताकर चलाई खबर

वन इंडिया की फैक्ट चेक टीम ने इस वायरल वीडियो की पड़ताल की है। वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए गूगल पर कीवर्ड से इसको सर्च किया। इसमें हमें 25 मार्च को न्यूज 18 में छपी खबर का लिंक मिला। इसमें वायरल वीडियो का एक स्क्रीनशॉट अपलोड किया गया है। जिसमें लिखा है कि, कच्चा बादाम गाने पर डांस करते हुए केरल पुलिसकर्मियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि केरल पुलिस की वर्दी में गाने पर मस्ती कर रहे हैं। वीडियो को कोच्चि के होटल ड्यूलैंड के एंट्रेंस पर शूट किया गया है।

केरल पुलिस ने वीडियो पर जारी किया स्पष्टीकरण

वायरल वीडियो की पुष्टि के लिए जब एक न्यूज वेबसाइट ने केरल के राज्य पुलिस मीडिया सेंटर से संपर्क किया। मीडिया सेंटर के डिप्टी डायरेक्टर एवं पीआरओ वी. पी. प्रमोद कुमार ने कहा कि, वायरल वीडियो में डांस करने वाले कोई भी केरल पुलिस के अधिकारी या कर्मचारी नहीं हैं। वे सभी शूटिंग के लिए आए हुए फिल्मी कलाकार हैं। इसके बाद कोच्चि के होटल ड्यूलैंड में शूट किए गए इस वीडियो को लेकर होटल से संपर्क किया गया।

शूटिंग वाले होटल ने बताया सच

शूटिंग वाले होटल ने बताया सच

होटल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि, वीडियो में डांस कर रहे पांचों लोग असली पुलिसवाले नहीं हैं। पुलिस की वर्दी में डांस कर रहे ये कलाकार हैं। उन्होंने हमारे होटल में अपनी फिल्म की शूटिंग की थी। इससे साफ होता है कि, पुलिसकर्मी बताकर वायरल किया जा रहा वीडियो फेक है। इसमें डांस कर रहे सभी लोग कलाकार हैं औऱ उन्होंने शूट के लिए पुलिसकर्मियों के कपड़े पहन रखे थे।

Fact Check

दावा

पुलिस की वर्दी में डांस कर रहे महिला और पुरुष केरल के पुलिसकर्मी हैं।

नतीजा

पुलिसकर्मी बताकर वायरल किया जा रहा वीडियो फेक है। इसमें डांस कर रहे सभी लोग कलाकार हैं औऱ उन्होंने शूट के लिए पुलिसकर्मियों के कपड़े पहन रखे थे।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+